Jailer: केरल में नाम बदलकर रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर'? जानें क्या है पूरा मामला
तमिल फिल्म 'जेलर' का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कथित तौर पर कहा है कि यह फिल्म एक बड़े स्टार के साथ एक कॉर्पोरेट कंपनी द्वारा बनाई जा रही है, इसलिए इसमें बदलाव करना संभव नहीं है।
विस्तार
रजनीकांत साउथ के सबसे बड़े सितारों में एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। सुपरस्टार जल्द ही फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अगस्त को दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में मेकर्स फिल्म के गाने जारी करके इसका जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत अभिनीत फिल्म को अपने शीर्षक के कारण कानूनी मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।
कथित तौर पर इसी नाम से एक मलयालम फिल्म लगभग उसी समय रिलीज होगी जब रजनीकांत की फिल्म रिलीज होगी। इसलिए फिल्म मेकर्स ने 'जेलर' निर्माता से कम से कम केरल में फिल्म का शीर्षक बदलने का अनुरोध किया है। मलयालम फिल्म सक्किर मदाथिल द्वारा निर्देशित है। इस मलयालम पीरियड थ्रिलर फिल्म में ध्यान श्रीनिवासन नजर आने वाले हैं। एक ही शीर्षक से रिलीज होने वाली दो फिल्मों के बीच भ्रम को कम करने के लिए, मलयालम निर्देशक ने नाम बदलने का अनुरोध किया। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रजनीकांत की फिल्म के निर्माता फिल्म का शीर्षक बदलने के लिए राजी नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि फिल्म का शीर्षक बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह फिल्म में जेलर के रूप में रजनीकांत की भूमिका पर आधारित है।
Hema Malini: शूटिंग के वक्त साये की तरह हेमा के साथ रहते थे धर्मेंद्र, ड्रीम गर्ल को भा गई थीं यही खूबियां
तमिल फिल्म 'जेलर' का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कथित तौर पर कहा है कि यह फिल्म एक बड़े स्टार के साथ एक कॉर्पोरेट कंपनी द्वारा बनाई जा रही है, इसलिए इसमें बदलाव करना संभव नहीं है। इससे बहुत सारी कानूनी परेशानियां पैदा होंगी। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर' में रजनीकांत, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, मोहनलाल, टाइगर श्रॉफ, शिव राजकुमार, सुनील और योगी बाबू सहित अन्य कलाकार हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Hrithik Roshan: करीबियों ने ऋतिक को दी थी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ठुकराने की सलाह, यह थी वजह