फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vrusshabha Starring Mohanlal Movie Teaser Released Play A Warrior Role In Film

Vrusshabha Teaser: ‘वृषभा’ का टीजर रिलीज, मोहनलाल का एक्शन देख ‘बाहुबली’ की आ जाएगी याद

Thu, 18 Sep 2025 07:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 18 Sep 2025 07:07 PM IST
सार

Mohanlal Movie Vrusshabha Teaser: मलयालम फिल्मों के सबसे चर्चित अभिनेता माेहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभा’ का टीजर रिलीज हो गया। टीचर में मोहनलाल का एक्शन अंदाज देखने को मिला।

विज्ञापन
Vrusshabha Starring Mohanlal Movie Teaser Released Play A Warrior Role In Film
फिल्म 'वृषभा' का टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

मोहनलाल मलयालम फिल्मों के ऐसे अभिनेता है, जो हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते हैं। हाल ही में वह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में नजर आए। जल्द ही एक्शन फिल्म ‘वृषभा’ में दिखेंगे। गुरुवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। मोहनलाल के फैंस के लिए इस टीजर में काफी कुछ खास है। 

विज्ञापन


योद्धा बने दिखे मोहनलाल
‘वृषभा’ के टीजर में एक बड़े साम्राज्य की झलकर मिलती है। एक बच्चे का जन्म होता है। इसके बाद एक लड़ाई का सीन दिखता है, जिसमें मोहनलाल के किरदार की एंट्री होती है। वह फिल्म में एक योद्धा के रूप में नजर आते हैं। इसके बाद जबरदस्त एक्शन सीन्स की झलक भी मिलती। फिल्म का पहला लुक देखकर दर्शकाें को फिल्म ‘बाहुबली’ की याद आ सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वीएफएक्स का बढ़िया इस्तेमाल 
फिल्म की टीजर में जिस साम्राज्य की झलक दिखती है, उसे वीएफएक्स के जरिए शानदार ढंग से दिखाया है। फिल्म की म्यूजिक एक्शन सीन्स के साथ परफेक्ट नजर आता है। इस फिल्म को नंदा किशोर ने लिखा और निर्देशित किया है। टीजर में जहां मोहनलाल एक योद्धा के रूप में ऐतिहासिक समय में नजर आते हैं, वहीं नए जमाने में वह एक इंसान जैसे दिखते हैं, जो एक व्यक्ति की गोद में शांति से सो रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Mohanlal: एएमएमए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साल भर बाद बोले मोहनलाल, कहा- ‘हम कई लोगों के दुश्मन बन गए थे’

कई भाषाओं में होगी मोहनलाल की फिल्म रिलीज
मोहनलाल के एक्शन को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए फिल्म ‘वृषभा’ एक तोहफा है। यह फिल्म मलयालम, तेलुगु में एक साथ शूट की गई। हिंदी और कन्नड़ में इसे डब किया गया है। फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed