फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlal Breaks Silence On Resigning As AMMA President And Exit Says Suddenly We Became Enemies

Mohanlal: एएमएमए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साल भर बाद बोले मोहनलाल, कहा- ‘हम कई लोगों के दुश्मन बन गए थे’

Sat, 06 Sep 2025 05:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 06 Sep 2025 05:23 PM IST
सार

Mohanlal On AMMA: लगभग एक साल पहले मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफे दिया था। अब एक्टर ने पद छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Mohanlal Breaks Silence On Resigning As AMMA President And Exit Says Suddenly We Became Enemies
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@mohanlal

विस्तार

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच अब मोहनलाल ने साल 2023 में उनके एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के अध्यक्ष पद को छोड़ने के पीछे की वजह बताई है। अभिनेता के इस फैसले ने उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया था। जानिए एक्टर ने अपने उस फैसले के पीछे की क्या वजह बताई?

विज्ञापन

इसलिए दिया था इस्तीफा
एशियानेट न्यूज के साथ हालिया बातचीत में अभिनेता ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। एक्टर ने कहा कि उस वक्त मुझे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अचानक हम कई लोगों के दुश्मन बन गए। लेकिन हमने इस्तीफे इस वजह से नहीं दिए कि हमारी आलोचना हो रही थी। मैंने तब इस्तीफा दिया जब मुझे लगा कि अब समय आ गया है कि इसे पूरी तरह से विराम दे दिया जाए। मुझे लगता है कि उस वक्त जो लोग मतभेदों के कारण संगठन छोड़कर गए थे, वे अब वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन

लीडरशिप में परिवर्तन की सामान्य प्रक्रिया थी
मोहनलाल ने यह भी कहा कि उनका जाना कोई हार नहीं, बल्कि लीडरशिप में परिवर्तन की एक सामान्य प्रक्रिया थी। उन्होंने इस साल के चुनावों के बाद एएमएमए में महिलाओं द्वारा नेतृत्व की भूमिकाएं संभालने के बाद हुए सकारात्मक बदलाव पर भी बात की। श्वेता मेनन ने अध्यक्ष पद संभाला और यह पद संभालने वाली पहली महिला बनीं। मोहनलाल ने 2018 से 2021 और 2021 से 2024 तक लगातार दो कार्यकालों में एएमएमए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्हें अपने इस्तीफे से पहले 2024 से 2027 तक भी पद पर बने रहना था। उन्होंने इस साल चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohanlal Breaks Silence On Resigning As AMMA President And Exit Says Suddenly We Became Enemies
हृदयपूर्वम फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

2024 में लगे थे आरोप
बता दें कि अगस्त 2024 में हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कलाकारों को यौन शोषण और शोषण से बचाने के लिए कुछ खास कदम न उठाने के लिए एएमएमए और खासकर मोहनलाल की आलोचना के बीच पूरी समिति को भंग कर दिया गया था।

सिनेमाघरों में बनी हुई है ‘हृदयपूर्वम’
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहनलाल की आखिरी रिलीज फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ है। इससे पहले इस साल वो ‘थुडारम’ और ‘एल 2 एम्पुरान’ में भी नजर आ चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं और इन्हें दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed