{"_id":"6853e1f7c74830199f0d95ef","slug":"janhvi-kapoor-shikhar-pahariya-video-from-london-with-khushi-kapoor-netizens-reaction-goes-viral-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लंदन की सड़कों पर बेफिक्र घूमते नजर आए जान्हवी-शिखर, यूजर बोले- 'खुली सड़क में घूम रहे हैं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: लंदन की सड़कों पर बेफिक्र घूमते नजर आए जान्हवी-शिखर, यूजर बोले- 'खुली सड़क में घूम रहे हैं...'
Thu, 19 Jun 2025 03:46 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:46 PM IST
सार
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya London Video Viral: जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो लंदन से सामने आया है, जिसमें दोनों लवबर्ड्स हाथों में हाथ डाले खुली सड़क पर रोमांटिक अंदाज में घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@shikharpahariya
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कथित तौर पर कई समय से एक-दूजे को डेट कर रहें हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी खुलकर इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कई बार उनके वीडियो और साथ में प्रेजेंस यह साबित कर चुके हैं कि दोनों में कुछ तो खिचड़ी पक रही है। आज एक वीडियो लंदन से सामने आया है, जिसमें जान्हवी और शिखर दोनों ही खुलेआम लंदन की सड़कों पर एक-दूजे के साथ हाथों में हाथ थामे रोमांटिक अंदाज में घूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं और लगातार अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
जान्हवी और शिखर का वायरल वीडियो
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो लंदन से सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों लंदन की खुली सड़क पर हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद खुश लग रहे हैं। इन दोनों के साथ जान्हवी की बहन खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
जान्हवी और शिखर का लुक
सोशल मीडिया आते ही यह वीडियो मिनटों में वायरल हो गया है। इस वीडियो में जान्हवी और शिखर की प्रेम कहानी साफ दिख रही है। इस दौरान जान्हवी ने ऑफ शोल्डर ब्लैक टॉप के साथ कार्गो पैंट कैरी की हुई है, जबकि शिखर टी-शर्ट और पेंट के साथ कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं खुशी कपूर भी सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
जान्हवी और शिखर का यह वीडियो कुछ यूजर्स को बेहद पसंद आया, लेकिन कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अपनी नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाहर जाकर खुले सड़क में घूम रहे हैं, अपने देश में सिक्योरिटी चाहिए', एक और यूजर ने लिखा, 'सबसे अच्छी जोड़ी', एक और यूजर ने लिखा, 'सुन्दर जोडी।'