फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Viral Screenshots Of Janhvi Kapoor Shows She Opposed Vulgar Shots In Peddi

प्राइवेट चैट में रामचरण पर क्या बोलीं जान्हवी? दावा- 'पेद्दी' के मेकर्स से थीं परेशान; वल्गर शॉट का भी जिक्र!

Sat, 06 Jun 2026 05:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 06 Jun 2026 05:43 PM IST
सार

Janhvi Kapoor Chat Leak: ‘पेद्दी’ फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के किरदार को बेवजह वल्गर बनाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये जान्हवी की प्राइवेट चैट है जिसमें एक्ट्रेस फिल्म में अपने सीन्स को लेकर परेशान नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Viral Screenshots Of Janhvi Kapoor Shows She Opposed Vulgar Shots In Peddi
जान्हवी कपूर और राम चरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की चैट के कुछ स्क्रीनशॉट वायरल है। दावा किया जा रहा है कि इस चैट में जान्हवी ने फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग के दौरान ही अपने वल्गर सीन्स को लेकर चिंता जाहिर की थी। ये चैट जान्हवी के कुछ फैन क्लब ने शेयर किए हैं। इनमें एक्ट्रेस किसी से बात करते हुए कह रही हैं कि उन्होंने शूटिंग के दौरान कई बार कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन

जान्हवी ने कैमरा एंगल्स पर जताई थी आपत्ति
ये वायरल स्क्रीनशॉट 30 अक्तूबर के बताए जा रहे हैं। इसमें जान्हवी कपूर वल्गर सीन्स पर बात करती नजर आ रही हैं। इसमें लिखा है कि उन्होंने खास तौर पर कुछ कैमरा एंगल्स इस्तेमाल न करने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कहा था कि ऐसे वल्गर शॉट्स मत लेना।’

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि उनके मना करने पर राम चरण ने भी उनका साथ दिया था। उन्होंने लिखा- ‘राम सर बहुत अच्छे हैं, उन्होंने भी डायरेक्टर को कहा कि ऐसे एंगल्स मत लो। इसके बाद वो भी काफी भड़क गए थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Screenshots Of Janhvi Kapoor Shows She Opposed Vulgar Shots In Peddi
पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

साउथ इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है
एक और चैट में जान्हवी ने इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा, ‘साउथ इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है।’ फैन क्लब ने गेम चेंजर में हुई कियारा आडवाणी की ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। इस पर जान्हवी ने कहा, ‘इसमें तो उससे भी ज्यादा था, लेकिन राम सर ने साफ मना कर दिया।’

जब एक फैन ने पूछा कि एक ही हीरो के साथ काम करने वाली एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा बार-बार क्यों होता है? तो जान्हवी ने फिर वही बात दोहराई कि साउथ इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है।

आपको नहीं पता मैं क्या झेल रही हूं
सबसे चौंकाने वाली बात इन चैट्स में ‘कंसेंट’ यानी सहमति को लेकर सामने आई। एक जगह जान्हवी ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए लिखा, ‘आपको नहीं पता मैं क्या झेल रही हूं। उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हूं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @janhvi_kapoor_slays

क्लोज-अप बोलकर कैमरा कहीं और फोकस कर देते हैं
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ एक्ट्रेसेस के माता-पिता भी सेट पर आते हैं, जैसे श्रीलीला का उदाहरण दिया। जान्हवी ने कहा कि अगर उनके पिता बोनी कपूर सेट पर आ जाएं, तो मामला और बिगड़ सकता है।

जान्हवी ने यह भी कहा कि क्लोज-अप बोलकर कैमरा कहीं और फोकस कर देते हैं। भरोसा नहीं किया जा सकता। बातचीत के आखिर में जान्हवी काफी परेशान नजर आईं। एक मैसेज में उन्होंने लिखा, ‘अब और फिल्म नहीं, हम खत्म कर चुके हैं।’ 

डायरेक्टर ने सीन्स में बदलाव की कही बात
फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही जान्हवी के किरदार को लेकर सवाल उठ रहे थे। लोगों के सीन्स पर आपत्ति जताने के बाद आज डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी है और जान्हवी के सीन्स में बदलाव की बात कही है। 

ये भी पढ़ें- Peddi Movie: ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर बवाल! डायरेक्टर ने मांगी माफी, सीन्स को लेकर कही ये बात

अमर उजाला इन चैट्स की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। और ना ही अमर उजाला इन चैट्स के असली होने का दावा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed