{"_id":"688c39ac4fc1e40613018490","slug":"vijay-deverakonda-movie-kingdom-ott-release-on-netflix-bags-rights-streaming-details-inside-as-per-report-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kingdom: सिनेमाघरों के बाद इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'किंगडम', जानें कब और कहां देख सकेंगे विजय की फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kingdom: सिनेमाघरों के बाद इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'किंगडम', जानें कब और कहां देख सकेंगे विजय की फिल्म
Fri, 01 Aug 2025 09:27 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:27 AM IST
सार
Kingdom OTT Release: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' जो हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज हुई है। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
फिल्म 'किंगडम'
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे‘साम्राज्य’...
विज्ञापन
Trending Videos
किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'किंगडम' के आधिकारिक तौर पर स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। यानी सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्तों बाद दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। सब कुछ सही रहा तो 'किंगडम' इस महीने के आखिर तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू कर सकती है।

फिल्म 'किंगडम' या 'साम्राज्य'
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' को तेलुग भाषा में इसी नाम से रिलीज किया गया है, जबकि इसी फिल्म को हिंदी में 'साम्राज्य' के नाम से रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा भाग्यश्री बोरसे ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण नागा वामसी और साई सौजन्या ने सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज बैनर के तहत किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

किंडगम की कमाई
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, 31 जुलाई को रिलीज हुई विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म 'किंगडम' ने पहले दिन गुरुवार बॉक्स ऑफिस पर 15.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं आज शुक्रवार को दूसरे दिन फिल्म ने 0.12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह आंकड़े पूरे दिन में बदलेंगे। बहरहाल, फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।