फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   vijay deverakonda get emotional on Rahul Sankrityan post of his film Ranabaali poster with rashmika mandanna

'रणबाली' के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की पोस्ट देख भावुक हुए विजय देवरकोंडा, लिखा- 'मैं और रश्मिका...'

Sun, 01 Mar 2026 03:55 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 01 Mar 2026 03:55 PM IST
सार

Vijay Deverakonda Post On Rahul Sankrityan Ranabaali: निर्देशन राहुल सांकृत्यान की फिल्म 'रणबाली' को लेकर विजय ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में विजय ने भावुक होकर निर्देशक के लिए एक खास संदेश लिखा है।

विज्ञापन
vijay deverakonda get emotional on Rahul Sankrityan post of his film Ranabaali poster with rashmika mandanna
फिल्म 'रणबाली' - फोटो : X

विस्तार

फिल्म 'रणबाली' का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें रश्मिका और विजय एक साथ नजर आए। वहीं आज 'रणबाली' के निर्देशक राहुल सांकृत्यान ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जिसके बाद राहुल की इस पोस्ट पर विजय देवरकोंडा ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

विज्ञापन

राहुल सांकृत्यायन का पोस्ट
निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने आज X पर अपनी फिल्म 'रणबाली' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'हमने कल 'रणबाली' का शादी का पोस्टर जारी किया। लेकिन ये सिर्फ एक आम पोस्टर नहीं था। ये एक खास और भावुक पल था।' आगे राहुल ने लिखा, 'मुझे पुरानी तस्वीरें बहुत पसंद हैं- मम्मी-पापा, दादा-दादी की वो फोटो जिसमें वे कैमरे के सामने खड़े होते थे, जिसमें कोई बनावटी स्माइल नहीं, कोई दिखावा नहीं, कोई टेंशन नहीं कि फोटो अच्छी आएगी या नहीं। बस सच्चाई। बस जो हैं वो हैं। वो तस्वीरें बहुत ईमानदार और हमेशा के लिए लगती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'रणबाली' में रश्मिका-विजय के लुक पर क्या बोले राहुल
राहुल सांकृत्यायन ने आगे लिखा, 'रणबाली' की कहानी बनाते वक्त मैं भी वही सच्चाई और सादगी चाहता था। 1800 का जमाना कोई चमक-दमक वाला नहीं था। वो कठिन, मिट्टी से जुड़ा, मेहनत का समय था, लेकिन उस समय में भी शादी का बहुत सम्मान था, गहराई थी और रिश्ते मजबूत होते थे। जिस दिन विजय और रश्मिका शादी के कपड़ों में सेट पर आए, तो कुछ जादू-सा हो गया। ऐसा नहीं लगा कि वो बस अभिनेता हैं, जो कपड़े पहनकर एक्टिंग कर रहे हैं। ऐसा लगा जैसे वो सचमुच उस पुराने समय में चले गए हों।'

विज्ञापन

असल जिंदगी से की फिल्म के पोस्टर की तुलना
राहुल ने आगे लिखा, 'मैंने बहुत साधारण बैकग्राउंड मांगा, जिसमें कोई ड्रामा लाइट नहीं, कोई फेक पोज नहीं। बस शांति और हमने उस पल को फोटो में कैद कर लिया। सबसे अच्छी बात ये लगी कि दोनों उस पल में पूरी तरह खो गए थे। ऐसा लगा जैसे कोई बहुत पुरानी याद अचानक सामने आ गई हो। और जब ये उनकी असली जिंदगी की शादी से भी मिलता-जुलता लगता है, तो ये और भी अविश्वसनीय हो जाता है। कभी-कभी फिल्म और असली जिंदगी एक-दूसरे को इशारा करने लगते हैं। 'रणबाली' में यही हमेशा रहने वाली भावना सबसे मजबूत चीज है। कुछ रिश्ते सच में अमर हो जाते हैं। और मुझे लगता है कि शायद ये उनकी पिछले जन्म की शादी की तस्वीर हो।'

विजय का पोस्ट
विजय देवरकोंडा ने X (ट्विटर) पर अपनी आने वाली फिल्म 'रणबाली' के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की इस खास पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे बहुत भावुक कर दिया। राहुल सांकृत्यायन आपका असली घटनाओं और लोगों पर इतना गहरा ध्यान देना मुझे बहुत उत्साहित और प्रेरित करता है। इसे पढ़ना और इसके बारे में जानना बहुत दिलचस्प है। यह हमारी धरती की कहानी है और मेरी भी। रश्मिका, हम सब इस शानदार महान सिनेमा बनाने की इस अद्भुत यात्रा में आपके साथ हैं।'

यह भी पढ़ें: शादी के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय, लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed