फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda seek blessings at Tirupathi Balaji Temple after wedding

शादी के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे रश्मिका-विजय, लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, देखें वायरल वीडियो

Sun, 01 Mar 2026 02:31 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 01 Mar 2026 02:31 PM IST
सार

Rashmika-Vijay Viral Video: न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए। रश्मिका और विजय का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda seek blessings at Tirupathi Balaji Temple after wedding
रश्मिका और विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

26 फरवरी को रश्मिका मांदाना और विजय देवकोंडा ने उदयपुर में शादी कर ली है। पति-पत्नी बन चुके रश्मिका-विजय ने आज आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर स्वामी) मंदिर के दर्शन कर नए शादीशुदा जीवन के लिए आशीर्वाद लिया है। रश्मिका और विजय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन




वायरल वीडियो
शादी के बाद, उदयपुर से हैदराबाद आने के एक दिन बाद, दोनों ने आज सुबह तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। दोनों ने भगवान विष्णु का आशीर्वाद लिया। रश्मिका हरे और सुनहरे रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। उन्होंने पारंपरिक सोने के गहने, मंगलसूत्र और गजरा लगाए हुआ है। उनका मेकअप हल्का और सॉफ्ट है। वहीं विजय सफेद कुर्ते और नारंगी शॉल में अच्छे लग रहे हैं। इस दौरान विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी उनके साथ दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैन की भीड़
रश्मिका और विजय की एक झलक पाने के लिए मंदिर के बाहर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। वह सभी अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते थे। जोड़े ने सबको प्यार से हाथ हिलाया, शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा और फिर वहां से चले गए।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

रश्मिका और विजय का खास प्लान
शादी की खुशी पूरे देश के साथ मनाने के लिए, रश्मिका और विजय ने 1 मार्च को खास योजना बनाई। उन्होंने देश भर में मिठाई से भरे ट्रक भेजे। कई शहरों में मिठाई बांटी जा रही है। साथ ही, वह भारत के 16 मंदिरों में अन्नदान (मुफ्त भोजन) का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर खुशी मिठाई और खाने से मनाई जाती है। वह फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


शादी के बाद होगा भव्य रिसेप्शन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाई। यह शादी बहुत भव्य थी और तीन दिनों तक चली। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कुछ मशहूर हस्तियां जैसे संदीप रेड्डी वांगा और कल्याणी प्रियदर्शन भी वहां थीं। शादी के बाद अब हैदराबाद में 4 मार्च को एक बड़ा रिसेप्शन होगा। इसमें फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां, नेता और बाकी नामचीन लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed