Vijay Devarakonda: बिल्डिंग से निकलते समय सीढ़ियों से फिसल गए विजय देवरकोंडा, खुद उठ कर आए बाहर, वीडियो वायरल
विजय देवरकोंडा एक बिल्डिंग से निकलते हुए सीढ़ियों पर फिसल गए। हालांकि, उनको ज्यादा चोट नहीं आई, वे खुद उठकर बाहर आए और प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए।
विस्तार
शूटिंग के दौरान हो गए थे घायल
अभिनेता विजय देवरकोंडा गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अभिनेता की टीम ने बताया कि उन्होंने इसके बावजूद शूटिंग जारी रखी क्योंकि ब्रेक के लिए कोई समय नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता नागा वामसी का कहना है कि अगर 'वीडी 12' का पहला भाग अगर चल जाएगा और दर्शकों को पसंद आएगा। तभी इसके दूसरे भाग को रिलीज किया जाएगा।
विजय की टीम ने कही ये बात
विजय की टीम ने बताया कि विजय फिजियो और रिहैब करवा रहे हैं क्योंकि एक फाइट सीक्वेंस के दौरान चोट लगने के बाद उनके कंधे में दर्द हो रहा है। अभिनेता चोट को और न बढ़ाने का उपाय कर रहे हैं और दर्द को सहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी।
South Superstars: एक साथ छुट्टियां मनाते दिखे दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार, तस्वीर हुई वायरल
अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म ‘वीडी 14’ में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह एक पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय एक राजा के रूप में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि माई थ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, इस उच्च-बजट वाली फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी।