Trisha: पूर्व अन्नाद्रमुक नेता के बयान पर फूटा तृषा का गुस्सा, अभिनेत्री ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में फिल्म अभिनेता मंसूर अली खान ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी अदाकारी के अलावा सोशल मीडिया पर बेबाकी से बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व अन्नाद्रमुक नेता एवी राजू के अपमानजनक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। राजू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 17 फरवरी को बर्खास्त कर दिया गया था।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर राजनेता की आलोचना करते हुए लिखा, "निम्न और घृणित इंसानों जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, उन्हें बार-बार देखना और भी ज्यादा बुरा है। आश्वस्त रहें, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो कुछ भी करने की आवश्यकता होगी वो मेरा लीगल डिपार्टमेंट करेगा।"
Dange-Por: दो भाषाओं में फिल्म बनाने को लेकर बिजॉय ने की खुलकर की बात, इस वजह से अलग-अलग की शूटिंग
It's disgusting to repeatedly see low lives and despicable human beings who will stoop down to any level to gain https://t.co/dcxBo5K7vL assured,necessary and severe action will be taken.Anything that needs to be said and done henceforth will be from my legal department.
— Trish (@trishtrashers) February 20, 2024
हाल ही में एक वीडियो में त्रिशा के खिलाफ एवी राजू को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देखा गया था। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री पर अनुचित कमेंट करने को लेकर फैंस समेत कई दिग्गज लोंगों ने राजू के बयान की आलोचना की है।
Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, जानिए कितने में बिके फिल्म के राइट्स
इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में फिल्म अभिनेता मंसूर अली खान ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान की कई सितारों ने निंदी की थी। मंसूर और तृषा बीते साल लोकेश कनगराज की फिल्म लियो में नजर आए थे। इस फिल्म में विजय ने लीड रोल निभाया था।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के बाद आज भी उनसे बात करती हैं बहन श्वेता, सुनाया चौंका देने वाला किस्सा