फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic Teaser release Ram Gopal Varma shocked after seeing the first look praise Geetu Mohandas

'टॉक्सिक' का टीजर देखकर हैरान हुए राम गोपाल वर्मा, निर्देशक गीतू मोहनदास को बताया महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

Thu, 08 Jan 2026 05:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 08 Jan 2026 05:49 PM IST
सार

Toxic Teaser: फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर देखकर राम गोपाल वर्मा हैरान हो गए हैं। उन्होंने फिल्म की निर्देशक की तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Toxic Teaser release Ram Gopal Varma shocked after seeing the first look praise Geetu Mohandas
राम गोपाल वर्मा, गीतू मोहनदास, यश - फोटो : आईएमडीबी, सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता यश के 40वें जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके टीजर ने सबको चौंका दिया है। टीजर में इंटीमेट सीन दिखाया गया है। जिस बात ने दर्शकों को सबसे ज्यादा हैरान किया है, वह यह है कि इस फिल्म की लेखक एक महिला, गीतू मोहनदास हैं। जहां टीजर को मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने गीतू मोहनदास की तारीफ की है।
विज्ञापन
Trending Videos

राम गोपाल वर्मा ने की निर्देशक की तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में गीतू मोहनदास की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'मैंने यश की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का टीजर देखा है। इसे देखकर मुझे कोई शक नहीं है कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। इस महिला की तुलना में कोई भी पुरुष डायरेक्टर इतना मर्द नहीं है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने इसे शूट किया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गीतू मोहनदास का काम
गीतू मोहनदास ने पहले मलयालम फिल्मों में काम किया है। 2014 में उन्होंने 'लायर्स डाइस' से निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। इसे दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे। यह फिल्म 87वें ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल हुई थी। 2019 में, उन्होंने मलयालम फिल्म 'मूथोन' का निर्देशन किया था। इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'टॉक्सिक' उनकी तीसरी फिल्म है। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है। इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geetu Mohandas (@geetu_mohandas)


विज्ञापन

'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट
'टॉक्सिक' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। यश के अलावा, फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं। कलाकारों के पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज हुए हैं। उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed