फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic star Yash video calls fan battling cancer offers hope and support See viral clip

'टॉक्सिक' स्टार यश ने कैंसर से पीड़ित फैन को किया वीडियो कॉल, जताई उम्मीद और दिया समर्थन; देखें वायरल क्लिप

Tue, 02 Jun 2026 07:02 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 02 Jun 2026 07:02 PM IST
सार

Yash Video Call To Help Fan: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश ने अपनी दरियादिली से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने बेहद व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर कैंसर से पीड़ित एक खास प्रशंसक से वीडियो कॉल पर बातचीत की।

विज्ञापन
Toxic star Yash video calls fan battling cancer offers hope and support See viral clip
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता यश ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर कैंसर से जूझ रहे एक प्रशंसक को वीडियो कॉल किया। उन्हें उम्मीद और समर्थन दिया। फैन के साथ यश की गर्मजोशी भरी बातचीत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीज जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फैन का बढ़ाया हौसला
यश ने अपने फैन क्लब के शिवमोग्गा जिला अध्यक्ष सुनील से वीडियो कॉल के जरिए बात की, जो इस समय रेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। यश ने सुनील और उनके परिवार से बात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हिम्मत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद का भरोसा
यश को याद था कि सुनील लंबे समय से उनके फैन क्लब से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सुनील को इलाज के दौरान हर संभव मदद और सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। सोशल मीडिया पर फैंस यश के इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

'टॉक्सिक' में नजर आएंगे यश
यश इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। यश पहले टॉक्सिक (Toxic) में नजर आएंगे। इस फिल्म को यश खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज की प्लानिंग को और बड़ा करने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

'रामायण' में रावण के रोल में नजर आएंगे यश
'टॉक्सिक' के बाद यश इस साल फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में नजर आएंगे। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में यश के अलावा साई पल्लवी (सीता), रणबीर कपूर (राम) और सनी देओल (हनुमान) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। 


यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, दिखा नई स्टार कास्ट के साथ पुरानी यादों का तड़का; नेटिजन्स ने दी खास प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed