फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thandel Teaser Sai Pallavi Naga Chaitanya in fisherman character Bharat Mata ki Jai said in Karachi video

Thandel Teaser: नागा चैतन्य की फिल्म 'थंडेल' का टीजर जारी, भारत माता की जय से गूंज उठा कराची

Sat, 06 Jan 2024 02:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 06 Jan 2024 02:19 PM IST
सार

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की आगामी फिल्म 'थंडेल' का टीजर जारी हो गया है। अभिनेता का दमदार किरदार और डायलॉग्स रोंगटे खड़े करने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
Thandel Teaser Sai Pallavi Naga Chaitanya in fisherman character Bharat Mata ki Jai said in Karachi video
थंडेल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागा चैतन्य बीते लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'थंडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इसके निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कुछ ही समय पहले फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ, जिस पर लोगों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। वहीं, अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। टीजर में अभिनेता को एक मछुआरे के रूप में पेश किया गया है। यह लुक फैंस को उत्साहित कर रहा है। साथ ही नागा चैतन्य ने श्रीकाकुलम स्लैंग का भी सही इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

थंडेल का धमाकेदार टीजर जारी

टीजर को देखकर साफ हो रहा है कि नागा चैतन्य भारत के जलक्षेत्र को पार करके पाकिस्तान में पहुंच जाते हैं, जिसके लिए उन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा हिरासत में ले लिया जाता है। नागा चैतन्य अंततः कराची जेल में हैं, लेकिन इससे उनके आत्मविश्वास पर कोई असर नहीं पड़ता है। जब पाकिस्तानी अधिकारी भारत के बारे में गलत बातें करते हैं तो नागा चैतन्य कहते हैं कि पाकिस्तान तो भारत से अलग हुआ एक छोटा सा टुकड़ा है। इस झलक में नागा चैतन्य का भारत माता की जय कहना पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने क्षण है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

साई पल्लवी का दमदार किरदार 

साई पल्लवी को अंत में दिखाया गया है, जो नागा चैतन्य की वापसी का बेसब्री से इंतजार करती हैं। निर्माताओं ने जबरदस्त दृश्यों, शानदार बैकग्राउंड और ठोस डायलॉग के साथ फिल्म के विषय को मनोरम तरीके से प्रस्तुत किया। झलक से ऐसा प्रतीत होता है कि चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी यह फिल्म चैतन्य के करियर की एक ऐतिहासिक फिल्म होने वाली है। फिल्म का निर्माण बनी वास द्वारा किया जा रहा है।


'थंडेल' की शानदार टीम 

'थंडेल' चैतन्य और साई पल्लवी के बीच उनकी 2021 की सफल रिलीज 'लव स्टोरी' के बाद दूसरे सहयोग का प्रतीक है। फिल्म का निर्माण गीता आर्ट्स के तहत बनी वास द्वारा किया गया है, जिसमें संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। शामदत ने सिनेमैटोग्राफी संभाला है, जबकि नवीन नूली फिल्म के संपादन की देखरेख कर रहे हैं। निर्माताओं ने 'थंडेल' की रिलीज डेट अभी तय नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed