फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay leading in Tamil Nadu elections father and mother happy gives reaction on win

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में विजय को जनादेश, क्या बोले पिता? मां को बताया 'पहला फैन'; घर में जश्न का वीडियो

Mon, 04 May 2026 03:18 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 04 May 2026 03:18 PM IST
सार

Celebration At Thalapathy Vijay Home: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी 110 सीटों पर आगे चल रही है। इस मौके पर उनके घर में जश्न का माहौल है। उनके परिवार के सभी लोग एक साथ हैं और विजय की कामयाबी पर जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay leading in Tamil Nadu elections father and mother happy gives reaction on win
विजय थलापति और उनके पिता एस ए चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में विजय थलापति ने भी किस्मत आजमाई। उनकी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' 110 सीटों पर आगे चल रही है। विजय की पार्टी की कामयाबी से उनके घर में जश्न का माहौल है। विजय की कामयाबी पर उनके माता-पिता ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा ?

विज्ञापन

क्या बोले विजय के पिता?
विजय की कामयाबी पर एएनआई से बात करते हुए उनके पिता एस ए चंद्रशेखर ने कहा, 'पिछले 30 वर्षों से, वह यह सोच रहे थे कि उन्हें तमिल लोगों के लिए कुछ करना है। यह बात उनके मन में हमेशा से थी। धीरे-धीरे, उन्होंने इस पर काम किया। आज, वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। तमिल लोग उन्हें सिर्फ एक नेता के तौर पर ही प्यार नहीं करते। हर महिला उन्हें अपना बेटा मानती है। युवा लोग उन्हें अपना भाई मानते हैं। हर कोई उन्हें 'अन्ना' कहकर बुलाता है। अन्ना का मतलब होता है भाई। बुजुर्ग महिलाएं उन्हें अपना बेटा मानती हैं। कुछ 60 साल की महिलाएं तो उन्हें अपना पोता मानती हैं। उन्होंने जनता और अपने बीच ऐसा ही रिश्ता बनाया है।'
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां हैं पहली फैन
विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब है। इस मौके पर उनकी मां काफी खुश हैं। विजय की मां को लेकर उनके पिता ने कहा 'ये सिर्फ विजय की मां नहीं, सबसे पहली फैन भी हैं।'
 
 
विज्ञापन

Thalapathy Vijay leading in Tamil Nadu elections father and mother happy gives reaction on win
थलापति विजय का परिवार - फोटो : एएनआई
गाने गाकर जश्न मना रहे घरवाले
विजय के घर पर जश्न का माहौल है। उनके परिवार वाले गाने गाकर और टीवी पर विजय के गाने चलाकर डांस करके खुशियां मना रहे हैं। एएनआई से बातचीत में विजय की कजिन ने कहा, 'वो यंग हैं और तमिलनाडु के सभी लोगों को उनसे बदलाव की उम्मीद है। अपनी आखिरी स्पीच में उन्होंने कहा भी था कि लोग उनपर बहुत भरोसा करते हैं।'
 
 

जश्न के बीच थलापति विजय अपने घर पहुंचे हैं। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ पोज दिया है।



परिवार वालों ने एक साथ बजाई सीटी
इस बीच विजय के घर से एक वीडियो सामने आया है, इसमें सभी लोग सीटी बजा कर खुशी जता रहे हैं। आपको बता दें कि विजय की पार्टी टीवीके का चुनाव निशान सीटी है। इसलिए सभी लोग सीटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed