फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil superstar Ajith Kumar mother Mohini Mani passed away

Ajith Kumar: तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां का निधन, उम्र संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थीं

Sat, 30 May 2026 12:16 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 30 May 2026 12:16 PM IST
सार

Ajith Kumar mother Mohini Mani passed away: तमिल सिनेमा में अजित कुमार एक बड़ा नाम हैं। इस वक्त वह एक मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। अभिनेता की मां का निधन हो गया है। 
 

विज्ञापन
Tamil superstar Ajith Kumar mother Mohini Mani passed away
अभिनेता अजित कुमार की मां का हुआ निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उन्होंने अपनी मां काे खो दिया है। अभिनेता की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहिनी मणि का निधन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुआ। 

विज्ञापन


मां के आखिरी वक्त में साथ नहीं थे अजित कुमार 
मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक मोहिनी मणि का निधन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में हुआ। मां के आखिरी पलों में सुपरस्टार अजित कुमार उनके साथ नहीं थे। उस समय अभिनेता किसी यात्रा पर थे। अब वह घर लौटने का इंतजाम कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए मोहिनी मणि का पार्थिव शरीर अजित के आवास पर लाया गया है।
विज्ञापन

अजित अपनी मां का बहुत ख्याल रखते थे, अक्सर उनके साथ प्रसिद्ध मंदिरों में जाया करते थे। मां काे खोने का दुख सुपरस्टार अजित कुमार के लिए असहनीय है। दरअसल, दो साल पहले उन्होंने अपने पिता को भी खोया था। अजित कुमार के पिता का निधन उम्र संबंधी कारणों से हुआ था। पिता के निधन के वक्त भी अजित कुमार बहुत टूट गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

फैंस ने प्रकट की संवेदनाएं 
अजित कुमार की मां के निधन की खबर जब फैंस को पता चली तो वह भी शोक में डूब गए। अभिनेता के इस दुख में फैंस उनके साथ खड़े नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस ने अजित कुमार की मां के निधन पर संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने इस मुश्किल खड़ी में मन मजबूत रखने की सलाह दी।

Tamil superstar Ajith Kumar mother Mohini Mani passed away
अभिनेता अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajithkumar.0fficial
करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं अजित कुमार?
निजी जीवन की क्षति से इतर अजित कुमार अपने करियर में काफी व्यस्त हैं। पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ रिलीज हुई, इस फिल्म को फैंस ने खूब सराहा। अभिनय के अलावा अजित बतौर फॉर्मूला वन रेसर के तौर पर भी जाने जाते हैं। वह अक्सर ही रेसिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed