फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Famous Veteran Actor Comedian Rs Shivaji Dies at age 66

दुखद: मशहूर तमिल कॉमेडियन आरएस शिवाजी का हुआ निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 03 Sep 2023 10:44 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 03 Sep 2023 10:44 AM IST
सार

तमिल अभिनेता और हास्य कलाकार आरएस शिवाजी का शुक्रवार को चेन्नई में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन
Tamil Famous Veteran Actor Comedian Rs Shivaji Dies at age 66
आरएस शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी तमिल अभिनेता और हास्य कलाकार आरएस शिवाजी का शुक्रवार को चेन्नई में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें आखिरी बार योगी बाबू-स्टारर 'लकीमैन' में देखा गया था, जो 1 सितंबर को रिलीज हुई थी। उन्हें 2020 सूर्या-स्टारर फिल्म 'सोरारई पोटरू' में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया था।

विज्ञापन

1956 में चेन्नई में जन्मे, आरएस शिवाजी ने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया। उन्होंने कमल हासन और उनके प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के साथ लगातार काम किया। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कार्डिएक अरेस्ट को मौत की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Famous Veteran Actor Comedian Rs Shivaji Dies at age 66
आरएस शिवाजी और कमाल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय के अलावा, शिवाजी का करियर कौशल कई तमिल फिल्मों के लिए सहायक निर्देशन, ध्वनि डिजाइन और लाइन प्रोडक्शन भी किया। 1980 के दशक में उन्होंने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। शिवाजी का फिल्मी करियर चार दशकों से अधिक का है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं, जिनमें उनके काम का खूब सराहना मिली। इन फिल्मों में 'अपूर्वा सगोधरार्गल,' 'कोलमावु कोकिला,' और 'धरला प्रभु' शामिल हैं।

विज्ञापन

आरएस शिवाजी के अचानक निधन से हर कोई दुखी है। लोगों को इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि वे इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शक्ति कपूर के लिए ऋषि कपूर ने बदल दी थी अपने जन्मदिन की तारीख, खूब मशहूर हुए दोस्ती के किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed