फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Comedy Actor Bonda Mani dies of kidney related illness at the age of 60 Details Inside

Bonda Mani: मशहूर हास्य अभिनेता बोंडा मणि का निधन, 60 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 24 Dec 2023 11:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Dec 2023 11:15 AM IST
सार

अभिनेता का पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए पोझिचलूर स्थित उनके आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार लगभग पांच बजे क्रोमपेट के एक श्मशान में होगा।

विज्ञापन
Tamil Comedy Actor Bonda Mani dies of kidney related illness at the age of 60 Details Inside
बोंडा मणि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय हास्य कलाकार बोंडा मणि का किडनी संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। अभिनेता काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि मणि पोझिचलूर स्थित अपने आवास पर 23 दिसंबर की रात को बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Box Office: दुनियाभर में बज रहा वोंका-एक्वामैन 2 का डंका, कमाई के आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

कई सितारों ने की थी आर्थिक मदद

उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए पोझिचलूर स्थित उनके आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार लगभग पांच बजे क्रोमपेट के एक श्मशान में होगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी मलाथी, एक बेटा और एक बेटी हैं। इससे पहले 2022 में धनुष और विजय सेतुपति ने बोंडा मणि के इलाज के लिए एक-एक लाख रुपये का दान दिया था। वाडिवेलु ने भी उनके इलाज में आर्थिक मदद की थी, दोनों ने कई वर्षों तक साथ में काम किया था।
Animal: रश्मिका नहीं एनिमल के लिए यह एक्ट्रेस थी संदीप की पहली पसंद, कबीर सिंह में भी करना चाहते थे कास्ट

अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर 

बोंडा मणि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय हास्य अभिनेता थे। वाडिवेलु के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ बहुत सी तमिल फिल्मों में अभिनय किया। उनके अचानक हुए निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Adarsh Gourav: 'नहीं पता कब तक एक्टिंग करूंगा...मैं...', करियर को लेकर आदर्श गौरव ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed