फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SSMB29 updates Mahesh Babu will performe daredevil stunts in ss rajamouli movie by himself special solo song

SSMB29: राजामौली की फिल्म में खुद स्टंट करेंगे महेश बाबू, एक्टर के लिए फिल्म में होगा खास सोलो डांस नंबर

Wed, 16 Jul 2025 07:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 16 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

Mahesh Babu: एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर दो नए अपडेट सामने आए हैं। पहला कि इस फिल्म में खतरनाक स्टंट होंगे और दूसरा की इस फिल्म में एक खास सोलो सॉन्ग होगा।
 

विज्ञापन
SSMB29 updates Mahesh Babu will performe daredevil stunts in ss rajamouli movie by himself special solo song
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

विस्तार

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की नई फिल्म SSMB29 का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर दो और नई अपडेट सामने आई हैं।
विज्ञापन

दो रोमांचक जानकारी
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर दो रोमांचक जानकारी सामने आई है। पहली, वे इस फिल्म में अपने खतरनाक स्टंट खुद करेंगे, जैसा कि वे अपनी फिल्मों में पहले भी कर चुके हैं। दूसरी, राजामौली ने महेश के लिए एक शानदार सोलो डांस नंबर प्लान किया है, जिसमें वे एक नए अवतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म SSMB29
फिल्म SSMB29 का अगला एक्शन से भरपूर शेड्यूल पहले केन्या में होने वाला था, लेकिन वहां की परिस्थितियों के कारण इसे रद्द कर दिया गया। अब टीम दक्षिण अफ्रीका या फिर तंजानिया में शूटिंग की योजना बना रही है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही SSMB29 में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन

महेश बाबू का करियर
महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म के अलावा कथित तौर पर महेश निर्देशक बुची बाबू सना के साथ एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुची बाबू सना ने महेश बाबू को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना दी है, जिसे एक्टर ने काफी पसंद भी किया। ये एक पैन-इंडिया फिल्म होगी, जो तेलुगु के साथ-साथ हिंदी और दूसरी भाषाओं में भी रिलीज होगी। प्री-प्रोडक्शन 2025 के आखिर में शुरू हो सकता है। इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif: करोड़ों की मालकिन हैं कैटरीना कैफ, जन्मदिन पर जानिए पति विक्की से कितनी ज्यादा है उनकी नेटवर्थ..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed