Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ss rajamouli officially announced varanasi release date on 7th April 2027 mahesh babu priyanka chopra jonas

Varanasi Release Date: महेश बाबू-प्रियंका के फैंस के लिए खुशखबरी, राजामौली ने की 'वाराणसी' की रिलीज की घोषणा

Fri, 30 Jan 2026 04:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 30 Jan 2026 04:40 PM IST
सार

Varanasi Release Date Officially Announced: निर्देशक एसएस राजामौली ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आज अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन
ss rajamouli officially announced varanasi release date on 7th April 2027 mahesh babu priyanka chopra jonas
वाराणसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' के एक खास पोस्टर के साथ राजामौली ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जानिए सिनेमाघरों में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' कब देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)


Trending Videos

कब रिलीज होगी फिल्म 'वाराणसी'
राजामौली ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'वाराणसी' का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा है 'वाराणसी' और आग की लपटों से लिखा है नंबर 7। इसके एक तरफ लिखा है अप्रैल और दूसरी तरफ लिखा है 2027। इस पोस्टर के साथ राजामौली ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''वाराणसी', 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

वाराणसी की स्टार कास्ट
'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के टाइटल की आधिकारिक घोषणा पिछले साल नवंबर में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित भव्य ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम में हुई थी। कथित तौर पर इस फिल्म का बजट लगभग 1300 करोड़ रुपये है।

  • प्रियंका चोपड़ा- मंदाकिनी
  • महेश बाबू- रुद्र
  • पृथ्वीराज सुकुमारन- खलनायक कुंभ

पिता के सपने को किया पूरा
वाराणसी के हैदाराबाद कार्यक्रम के दौरान महेश बाबू ने कहा था, 'मैं अपने फैंस के प्यार के लिए उनका आभारी हूं। मेरे पिताजी हमेशा चाहते थे कि मैं पौराणिक फिल्में करूं क्योंकि उनका मानना था कि ये मेरी पर्सनैलिटी को सूट करेगा। मैंने तब उनकी बात नहीं मानी थी। आज वे आसमान से मुझे आशीर्वाद दे रहे होंगे।'

यह भी पढ़ें: 'मेरी घर की खिड़की पर आज भी लिखा है आपका नाम...,' दीप्ती नवल ने दी अनूप सोनी को जन्मदिन की खास बधाई

वाराणसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा की राय
प्रियंका ने कार्यक्रम में कहा था, 'इतने बड़े पैमाने की तेलुगू फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। यह वो धरती है जहां सिनेमा एक उत्सव है। अपने प्यारे भारत में इस फिल्म की शूटिंग करके मैं बहुत खुश हूं। मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगी। ऐसे महान दिग्गजों के साथ काम करने का मौका पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।'

यह भी पढ़ें: भूमि ने 'दलदल' की रिलीज के दिन किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, भावुक नोट लिखा- 'खुद से दोबारा प्यार करना सीखने...'

बाकी स्टार कास्ट की पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन ने इसी पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिल्म की रिलीज डेट के बारे में लिखा, '07.04.2027'। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ''वाराणसी' के लिए ढेर सारा प्यार और उत्साह, जो 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed