फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Superstar Allu Arjun Pushpa 2 Thanks Fans At Event Film Collection Worldwide 1000 Crore

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन पहुंचे दिल्ली, फैंस को कहा शुक्रिया, बोले-'ये दर्शकों से मिला लव नहीं, वाइल्ड लव है'

Thu, 12 Dec 2024 05:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

आज अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए अल्लू अर्जुन एक इवेंट में दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही कई और बातें भी अपने फैंस से साझा की।

विज्ञापन
South Superstar Allu Arjun Pushpa 2 Thanks Fans At Event Film Collection Worldwide 1000 Crore
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

इस वक्त देश में एक ही नाम चर्चा में हैं, पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन। फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए महज एक ही हफ्ता हुआ, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने 7 दिन में वर्ल्डवाइड लगभग 1012.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और देश भर में 688. 35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन बताता है कि दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर बहुत क्रेज है। अपने फैंस की दीवानगी और प्यार का शुक्रिया करने के लिए अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पा आज दिल्ली पहुंचे थे। फिल्म से जुड़े एक इवेंट में उन्होंने अपने फैंस के साथ बहुत सी बातें साझा कीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

South Superstar Allu Arjun Pushpa 2 Thanks Fans At Event Film Collection Worldwide 1000 Crore
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म को इंटरनेशनल बताया 
अल्लू अर्जुन ने सबसे पहले फिल्म ‘पुष्पा 2’ को मिल रहे प्यार के लिए देश भर दर्शकों को शुक्रिया कहा। वह बोले यह लव नहीं, वाइल्ड लव है। साथ ही अल्लू अपना फेमस डायलॉग भी बोलते हैं-पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं, इस बार वाइल्ड फायर है मैं।’ आगे वह मुस्कुराते हैं और कहते हैं, ‘ पुष्पा को नेशनल समझे क्या? इस बार इंटरनेशनल है मैं।’ इस डायलॉग पर फैंस ने खूब तालियां बजाई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी ऑडियंस के सपोर्ट की बात की 
अल्लू अर्जुन इवेंट में आगे हिंदी पट्टी के दर्शकों के सपोर्ट की बात करते हैं। वह बोलते हैं कि हिंदी दर्शकों ने उनकी फिल्म को खूब प्यार दिया, उसके लिए दोबारा से शुक्रिया कहा। सोशल मीडिया को भी अपनी फिल्म की सफलता का श्रेय अल्लू अर्जुन देते हैं, क्योंकि ‘पुष्पा’ के डायलॉग सोशल मीडिया पर ही वायरल हुए थे। इसी के साथ हिंदी से लेकर रिजिनल फिल्म इंडस्ट्री को भी अल्लू अर्जुन ने बहुत बहुत शुक्रिया कहा। पुलिस से लेकर भारत सरकार तक को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

फिल्म की सफलता को देश की जीत बताया
अल्लू अर्जुन फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता को अपनी जीत नहीं बल्कि देश की जीत बताते हैं। वह कहते हैं कि एक फिल्म को पूरे देश ने सेलिब्रेट किया है। यह बात इस देश की, इसके लोगों की दिल की खूबसूरती को दिखाती है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि यह नया भारत है, यह झूकेगा नहीं, रूकेगा नहीं। 
Pushpa 2 Collection Day 6: छठे दिन की 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई, हिंदी में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed