{"_id":"6422eeb085d27212710b1da5","slug":"south-star-nani-wanted-to-date-sridevi-actor-still-watches-actress-films-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Star Nani: दशहरा स्टार नानी का क्रश थीं श्रीदेवी, आज भी देखते हैं एक्ट्रेस की फिल्में","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
South Star Nani: दशहरा स्टार नानी का क्रश थीं श्रीदेवी, आज भी देखते हैं एक्ट्रेस की फिल्में
Tue, 28 Mar 2023 07:12 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:12 PM IST
सार
साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म दशहरा इस समय खूब चर्चा में है और इस फिल्म के स्टार नानी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने चौंकाने वाला जवाब दिया।
विज्ञापन
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की एक ऐसी सुरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग देश के अलावा विदेशों में भी है। भले ही आज अभिनेत्री हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। फैंस आज भी उनको याद करते हैं और उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। हाल ही में साउथ के एक स्टार ने खुलासा किया है कि कभी उनका भी श्रीदेवी पर क्रश था और वह उनको डेट करना चाहते थे।
कौन है नानी का क्रश
साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म दशहरा इस समय खूब चर्चा में है और इस फिल्म के स्टार नानी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने बताया, 'मेरी ड्रीम डेट हमेशा से श्रीदेवी मैम रही हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वो आज जीवित नहीं हैं। जब मैं बड़ा हुआ तभी से मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं आज भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। फिल्म क्षणा क्षणं देखकर मुझे आज भी अनरियल लगता है।'
इसे भी पढ़ें- Lock Upp 2: लॉक अप सीजन 2 में होगी इस कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस की एंट्री! शो में बेबाक कंगना से होगा आमना-सामना?
विज्ञापन
कैसी है कहानी
दशहरा फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी सिंगरेनी में स्थित कोयला खदानों की आर्थिक, सामाजिक, राजनीति और सत्ता संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट खासा बढ़ गया है। बता दें कि यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है।
भोला से होगी भिड़ंत
इस फिल्म की भिड़ंत अजय देवगन की भोला से होने वाली है। भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी लीड रोल में हैं। दोनों की इस फिल्म के लिए भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।