Lock Upp 2: लॉक अप सीजन 2 में होगी इस कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस की एंट्री! शो में बेबाक कंगना से होगा आमना-सामना?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो 'लॉक अप 2' में खबर है कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एंट्री होने वाली है।
विस्तार
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पॉपुलर शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो के पहले सीजन के सफलता के बाद अब शो के मेकर्स ने 'लॉक अप' सीजन 2 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के फैंस भी सीजन 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि लॉक अप के दूसरे सीजन में मेकर्स ऐसे विवादित चेहरे को कंटेस्टेट के तौर पर ला रहे हैं, जो लोगों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे सके।
बता दें कि शो के दूसके सीजन को इस बार ओटीटी के साथ ही टीवी पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लॉक अप' सीजन 2 को एमटीवी पर दिखाया जाएगा। शो में पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी कंगना शो के होस्ट के रुप में नजर आएंगी। दूसरे सीजन में अब तक जिन सेलेब्स के नाम की चर्चा हो रही है , जिसमें 'बिग बॉस' फेम शिव ठाकरे, करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, आसिम रियाज, उमर रियाज, राखी सावंत, उर्फी जावेद, अली गोनी और पारस छाबड़ा का नाम शामिल है।