फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Cinema blockbuster RRR actor Ram Charan wife upasana kamineni took revenge on her husband viral video

Viral Video: राम चरण की एक भूल का पत्नी उपासना ने लिया चुन-चुनकर बदला, दोबारा ऐसी गुस्ताखी नहीं करेंगे अभिनेता

Mon, 13 Feb 2023 10:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Feb 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
South Cinema blockbuster RRR actor Ram Charan wife upasana kamineni took revenge on her husband viral video
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

वो कहते हैं न .....कि चाहे आम इंसान हो या देश का प्रधानमंत्री या फिर कोई सुपरस्टार सभी पत्नियों के आगे भीगी बिल्ली की तरह बर्ताव करते हैं। यह कहावत दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण की एक वायरल होती वीडियो पर बिल्कुल सटीक बैठती है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण जहां फिल्मों में सिंह की तरह दहाड़ते और दुश्मनों को धूल चटाते नजर आते हैं। वहीं वह रियल लाइफ में ऐसी गलती कर बैठे, जिसका पछतावा उन्हें जरूर हुआ होगा। दरअसल, राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना से पंगा लिया और वही पंगा उन्हें बाद में भारी पड़ गया। चलिए बिना देर किए दिखाते हैं कि राम चरण से ऐसी क्या भूल हुई...

विज्ञापन

राम चरण की एक ही भूल
जल्द ही अपने जीवन का एक नया सफर शुरू करने जा रहे राम चरण और उपासना की निजी जिंदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उपासना राम चरण से बदला लेती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में राम चरण घर का सारा काम करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, एक फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया गया है, जिसमें राम चरण द्वारा उपासना को परेशान करना भारी पड़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण उपासना को अपने पास से दूसरी सीट पर जाने के लिए कह देते हैं, तब तो वह वहां से चुपचाप चली जाती हैं। लेकिन अगले दिन कुछ ऐसा होता है, जो देखते ही आपको हंसी आना तय है।
विज्ञापन

Sid-Kiara Reception: क्या सिड-कियारा के रिसेप्शन में जबरदस्ती आई थीं आलिया? नेटिजन्स कर रहे एक्ट्रेस से सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

उपासना का बदला
वायरल वीडियो में राम चरण उपासना को दूसरे सोफे पर बैठने के लिए कह देते हैं और उसके अगले ही दिन उपासना अपने पति द्वारा की गई इस गुस्ताखी का बदला लेती हैं। अलगे दिन उपासना मस्त घर के सोफे पर बैठकर राम चरण पर हुकुम चला रही हैं। राम चरण घर की सफाई से लेकर खाना बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए फैन पेज ने लिखा, 'उपासना का बदला...' फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर आते लोगों के मजेदार कमेंट पढ़कर सबको खूब हंसी आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Ramcharan_VKG🔵 (@vkg_edits)


Vinod Mehra: तीन शादियों के बाद भी तन्हा रहे विनोद मेहरा, छोटी सी उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा
फैंस के कमेंट्स पढ़ लोट पोट हो जाएंगे आप
राम चरण और उपासना के इस मजेदार वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाइफ से कभी पंगा नहीं लेना चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'यह बदला नहीं प्यार और आपसी समझ है।' तीसरे ने लिखता है, 'घर का काम करना बदला नहीं होता।' गौरतलब है , राम चरण और उपासना जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों के घर जल्दी ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। 
South Actress: कास्टिंग काउच की पोल खोल चुकी हैं ये साउथ एक्ट्रेस, बेबाकी से साझा किए कड़वे अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed