फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas

South Celebs Homes: सबसे महंगे घरों के मालिक हैं ये साउथ सितारे, कीमत इतनी की सपने में सोचना भी होगा मुश्किल

Mon, 28 Aug 2023 06:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 06:53 PM IST
सार

आज हम साउथ सेलेब्स के लग्जरी घरों के बारे में बात करने वाले हैं। वैसे तो ज्यादातर सभी साउथ सितारे खूबसूरत घरों में रहते हैं, मगर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके घर किसी महल से कम नहीं।

विज्ञापन
South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
साउथ स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा की रंगीन दुनिया में नाम कमाने वाले सितारे अक्सर लोगों की नजरों में बने रहते हैं। उनकी हर छोटी से छोटी बात मीडिया खबरों में बनी रहती है। ऐसे में वे अपनी हर चीज अपडेट रखते हैं, चाहे फिर वह उनके कपड़े हो, घड़ियां हो, गाड़ियां हो या फिर घर हो। बॉलीवुड से लेकर साउथ सितारों तक सभी बेहद ऐशो-आराम का जीवन जीते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की लाइफस्टाइल से जुड़ी गपशप जानने में बहुत इंटरेस्ट रखते हैं। आज हम साउथ सेलेब्स के लग्जरी घरों के बारे में बात करने वाले हैं। वैसे तो ज्यादातर सभी साउथ सितारे खूबसूरत घरों में रहते हैं, मगर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके घर किसी महल से कम नहीं। चलिए जानते हैं ऐसे दक्षिण भारतीय सितारों के बारे में जो आलीशान घरों के मालिक हैं..

विज्ञापन

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
अल्लू अर्जुन का घर - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन

हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स में रहते हैं। अभिनेता का घर इंडस्ट्री के आलीशान घरों में गिना जाता है। इस घर की शानो-शौकत देखकर किसी की भी आंखें चौंधिया जाएंगी। अल्लू अर्जुन के इस आलीशान बंगले में हर सुविधा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता के बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरे दो एकड़ में फैला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष 

दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी खास जगह बनाने वाले अभिनेता धनुष भी महल जैसे घर के मालिक हैं। चेन्नई के पोएस हार्डेन में धनुष का चार मंजिला बंगला है, जिसे शहर की मशहूर जगहों में गिना जाता है। धनुष के आलीशान घर की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये के आसपास है।

विज्ञापन

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
नागार्जुन - फोटो : social media
नागार्जुन

किंग ऑफ टॉलीवुड के नाम से मशहूर अभिनेता नागार्जुन भी आलीशान बंगले ले माकिल हैं। बड़े से बंगले में नागार्जुन अपने परिवार के साथ रहते हैं। नागार्जुन के पास तो कुल मिलाकर 3000 करोड़ की प्रॉपर्टी है लेकिन फिलहाल वह बैंगलोर स्थित अपने इस घर में रहते हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 42 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
प्रभास - फोटो : social media
प्रभास  

अभिनेता प्रभास का घर भी किसी राजा-महाराजा के महल से कम नहीं है। अपनी लाइफ को निजी रखना पसंद करने वाले प्रभास का घर बाहर से जितना खूबसूरत दिखता है, उतना ही अंदर से भी लग्जीरियस है। जानकारी के मुताबिक प्रभास का घर भी हैदराबाद के जुब्ली हिल्स में है, जिसकी कीमत तकरीबन 60 करोड़ रुपये हैं। इस शानदार घर में निजी जिम से लेकर पूल और गार्डन बड़ा गार्डन भी है।

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
राम चरण का घर - फोटो : File Photo
राम चरण

चिरंजीवी के बेटे और टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण भी एक आलीशान घर के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद के जुब्ली हिल्स स्थित फिल्म स्टार राम चरण के घर की कीमत करीब 30 से 38 करोड़ रुपये है। वह इस घर में अपनी पत्नी उपासना के साथ रहते हैं।

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
महेश बाबू का घर - फोटो : Instagram: @namratashirodkar

महेश बाबू

'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' महेश बाबू का घर भी बेहद आलीशान है। हैदराबाद स्थित महेश बाबू का घर हर सुख-सुविधा से लेस है। महेश बाबू के घर में बड़ा गार्डन एरिया, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम और एक बड़ा मंदिर भी बना हुआ है।  जानकारी के मुताबिक, उनका ये घर करीब 28 करोड़ का है।

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु

साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के पास भी हैदराबाद में एक आलीशान घर है। अभिनेत्री के इस बंगले की कीमत कुछ रिपोर्ट्स में करीब 80 से 85 करोड़ रुपए बताई जाती है, तो कुछ में इसके 15 करोड़ रुपये के होने की बात कही जाती है। एक्ट्रेस इस घर में अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहा करती थीं और तलाक के बाद भी एक्ट्रेस इसी घर में रह रही हैं।

South Celebs Homes celebs who live owner of expensive homes allu arjun Ram Charan Rajinikanth Prabhas
एक्टर यश का घर - फोटो : सोशल मीडिया
यश
कन्नड़ सुपर स्टार यश अब देश के साथ ही विदेशों में भी अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। यश एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियों से लेकर बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो उन्हें अलग बनाती हैं। इन्हीं में से एक उनका शानदार घर भी है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता यश ने साल 2021 में  50 करोड़ का आलीशान घर खरीदा था। इसके साथ ही बेंगलुरु में उनके पास तकरीबन चार करोड़ की कीमत का शानदार बंगला है। बात करें एक्टर के घर की तो यश ने हाल ही में बेंगलुरु में आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed