{"_id":"6a5f47e092e8811dd0024ffc","slug":"shwetha-menon-says-fight-is-against-hema-report-accused-vows-they-will-not-head-amma-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गलत हाथों में नहीं जाने दूंगी कमान', आरोपियों पर भड़कीं श्वेता मेनन; हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर भी रखी राय","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'गलत हाथों में नहीं जाने दूंगी कमान', आरोपियों पर भड़कीं श्वेता मेनन; हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर भी रखी राय
Tue, 21 Jul 2026 03:50 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 21 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
Shweta Menon: 21 जून को श्वेता मेनन ने मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। केरल सरकार ने इस पूरे मामले की जांच कराई है। मेनन ने हेमा कमेटी पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
श्वेता मेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स' (एएमएमए) का मामला अभी भी चर्चा में हैं। 21 जून को एएमएमए की प्रेसिडेंट श्वेता मेनन ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। उसी दिन संगठन की पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इस मामले में केरल सरकार की तरफ से जांच कराई गई। श्वेता मेनन ने इस पर अपनी बात रखी है।
सरकार की तरफ से गठित हेमा कमेटी ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न, शोषण और कार्यस्थल पर भेदभाव के आरोपों की जांच की गई है।
आरोपी कमान नहीं संभाल पाएंगे
एएमएमए की प्रेसिडेंट और एक्ट्रेस श्वेता मेनन ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट में कहा 'मेरी लड़ाई पावर ग्रुप के खिलाफ है। पिछली एजीएम में उन्होंने मुझे नीचा दिखाने और बाहर निकालने की कोशिश की थी। जब तक मैं यहां हूं, हेमा कमेटी रिपोर्ट में गंभीर आरोपों का सामना करने वाले लोग कभी भी एएमएमए की कमान नहीं संभाल पाएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगी।'

Trending Videos
श्वेता मेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@shwetha_menon
मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश
मेनन ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर सार्वजनिक बयान देने से परहेज किया था, लेकिन जवाब देने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनके अनुसार, हेमा कमेटी रिपोर्ट में आरोपी लोग बार-बार उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपमानित करने और उनके उठाए गए मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे।
मेनन ने दावा किया 'जब मैंने उनमें से कुछ लोगों की वित्तीय अनियमितताओं के बारे में सवाल उठाए, तो उन सवालों का जवाब देने के बजाय मुझे व्यक्तिगत अपमान का सामना करना पड़ा। मेरे उठाए गए असली मुद्दों को दबाया जा रहा है, जबकि मेरे बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं।'
मेनन ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर सार्वजनिक बयान देने से परहेज किया था, लेकिन जवाब देने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनके अनुसार, हेमा कमेटी रिपोर्ट में आरोपी लोग बार-बार उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपमानित करने और उनके उठाए गए मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे।
'टाइम मशीन' में लीड रोल में थे आमिर खान और जूही चावला, करण जौहर ने स्क्रिप्ट की लगाई कम कीमत; इसलिए अटकी फिल्म
असली मुद्दों को दबाया जा रहा हैमेनन ने दावा किया 'जब मैंने उनमें से कुछ लोगों की वित्तीय अनियमितताओं के बारे में सवाल उठाए, तो उन सवालों का जवाब देने के बजाय मुझे व्यक्तिगत अपमान का सामना करना पड़ा। मेरे उठाए गए असली मुद्दों को दबाया जा रहा है, जबकि मेरे बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं।'
विज्ञापन
श्वेता मेनन
- फोटो : एक्स
हार नहीं मानेंगी श्वेता मेनन
उन्होंने कहा 'मैं डरूंगी नहीं। मुझे चुप नहीं कराया जा सकेगा। मैं हार नहीं मानूंगी। मैं पीछे नहीं हटूंगी। सच सामने आना चाहिए। एएमएमए इससे बेहतर की हकदार है।
मेनन के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लेने, एड-हॉक कमेटी बनाने के कदम को चुनौती देने और कोर्ट से स्टे लेकर पद पर बने रहने के बाद एएमएमए में अंदरूनी सत्ता संघर्ष चल रहा है।
खबरों के मुताबिक, सदस्यों को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि एग्जीक्यूटिव कमेटी ने 'अनुभव की कमी के कारण हुई गलतियों' को सुधारना शुरू कर दिया है और वह और अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करती रहेगी।
श्वेता 2025 में बनीं थीं अध्यक्ष
साल 2025 में इतिहास रचते हुए एग्जीक्यूटिव कमेटी ने दो महिलाओं को अपने सबसे ऊंचे पदों पर चुना था। एक्ट्रेस श्वेता मेनन पहली महिला प्रेसिडेंट बनीं और एक्ट्रेस कुकू परमेश्वरन ने जनरल सेक्रेटरी का पद संभाला। हालांकि, इस अहम उपलब्धि पर जल्द ही कई विवादों का साया पड़ गया, जिनसे गिल्ड के अंदर की गहरी दरारें सामने आ गईं और आखिरकार 21 जून को बड़ा टकराव हुआ।