फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Shruti Haasan Talk About Her Love Life And Upcoming Film Projects

श्रुति हासन की लव लाइफ क्यों पटरी से उतरी? बोलीं- ‘हमारी इंडस्ट्री में सबका यही हाल है’

Sat, 21 Mar 2026 01:59 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 21 Mar 2026 01:59 PM IST
सार

Shruti Haasan Talk About Her Love Life: दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में नजर आती हैं। वह अब तक कई अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Shruti Haasan Talk About Her Love Life And Upcoming Film Projects
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रुति हासन का नाम अब तक कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया लेकिन किसी भी रिश्ते को मंजिल नहीं मिली। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर कई बातें साझा की हैं। क्यों उनके प्यार की गाड़ी चल नहीं रही है? 

विज्ञापन


लव लाइफ के बारे में श्रुति हासन ने क्या कहा? 
मैशेबल इंडिया को दिए गए हालिया इंटरव्यू में श्रुति ने कहा, ‘मेरी लव लाइफ लॉन्ग डिटेंस होती है। कभी गाने की, कभी फिल्मों की शूटिंग होती है। जब कभी ब्रेक मिलता है तो सामने वाले शख्स को अपनी जिंदगी जीनी होती है। देखिए, हमारी इंडस्ट्री में लगभग सबका यही हाल है।।’
विज्ञापन

श्रुति को तेलुगु अच्छे से बोलने नहीं आती है तो वह इंटरव्यू में कहती हैं कि किसी तेलुगु लड़के को डेट कर लेती हूं, उसके साथ बात करूंगी तो लैंग्वेज सीख जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बताया घरेलु लड़की
श्रुति हासन ने आगे इंटरव्यू में बताया कि वह जब वह प्यार में होती हैं तो बिल्कुल घरेलु लड़की बन जाती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं अपने पार्टनर को पहले खाना खिलाती हूं, उस पर बहुत प्यार लुटाती हूं। अगर उसे बुखार आता है तो उसकी केयर करती हूं। लेकिन यह सब उस शख्स के लिए करती हूं, तो मेरी इन फीलिंग्स को इंपॉर्टेंस देता है।’ यह सब बातें बताने के बाद भी श्रुति ने यह नहीं बताया कि वह किसे डेट कर रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ पर फूटा साउथ एक्ट्रेस राम्या का गुस्सा, निर्देशक पर साधा निशाना; बोलीं- अंधराष्ट्रवाद का जमाना… 

Trending Videos

Shruti Haasan Talk About Her Love Life And Upcoming Film Projects
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगी श्रुति हासन 
श्रुति हासन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में नजर आई थीं। इस साल वह फिल्म ‘ट्रेन’ और ‘सालार 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। ‘सालार 2’ में वह प्रभास के अपोजिट दिखाई देंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed