{"_id":"668b7565d99054c09b06ff09","slug":"shankar-nag-classic-film-accident-writer-vasanth-mokashi-punekar-passed-away-read-details-inside-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vasanth Mokashi: शंकर नाग की क्लासिक फिल्म 'एक्सीडेंट' के लेखक वसंत मोकाशी का निधन, लंबे समय से थे बीमार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vasanth Mokashi: शंकर नाग की क्लासिक फिल्म 'एक्सीडेंट' के लेखक वसंत मोकाशी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Mon, 08 Jul 2024 10:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:43 AM IST
सार
मशहूर पटकथा लेकर वसंत मोकाशी पुणेकर का निधन हो गया है। वह फिल्म एक्सीडेंट के लिए जाने जाते थे। इस फिल्म की लिए उन्हें कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका था।
विज्ञापन
वसंत मोकाशी पुणेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शंकर नाग की कल्ट-क्लासिक कन्नड़ फिल्म एक्सीडेंट की पटकथा लिखने वाले वसंत मोकाशी पुणेकर का को निधन हो गया। रविवार (7 जुलाई) को उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से धारवाड़ के रहने वाले वसंत लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी आशा हैं।
Prabhas: क्या 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद शादी करने जा रहे प्रभास? अभिनेता की चाची ने दिया यह जवाब
पिता के उपन्यास पर बेटे ने बनाई फिल्म
प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक शंकर मोकाशी पुणेकर के बेटे वसंत ने अपने पिता के इसी नाम के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित फिल्म गंगव्वा गंगामयी बनाई थी। वसंत ने अपना अधिकांश समय बेंगलुरु और मुंबई में लेखक के रूप में बिताया।
विज्ञापन
अरुंधति ने व्यक्त किया दुख
रंगा शंकरा की संस्थापक और अभिनेत्री अरुंधति नाग ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "फिल्म एक्सीडेंट में उनके साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव था। जब भी मैंने उनसे बात की मुझे ज्ञान की अनुभूति हुई। वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ रंगा शंकरा आते थे। मुझे अफसोस है कि मैं उनके साथ और काम नहीं कर सकी।"
एक्सीडेंट के जीता था सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार
एक्सीडेंट एक क्राइम ड्रामा फिल्म है जो अपनी बेहतरीन कहानी के लिए मशहूर है। साल 1985 में आई इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इस फिल्म ने पांच कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी शामिल है।
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में संस्कृत में सजेगी सुरों की महफिल, सोनू-शंकर का होगा परफॉर्मेंस!