Shaakuntalam: सामंथा की 'शांकुतलम' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' पहले 17 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है।
विस्तार
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज डेट को बीते कुछ दिनों पहले टाल दिया गया था। यह फिल्म पहले 17 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। दरअसल, निर्माताओं ने नई रिलीज डेट के साथ 'शाकुंतलम' का पोस्टर साझा किया है।
दरअसल, 'शाकुंतलम' के निर्माताओं ने बताया है कि अब यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, इस अब तक निर्माताओं ने इस वजह का खुलासा नहीं किया है कि फिल्म की रिलीज में देरी क्यों हो रही है। इससे पहले भी दो बार इस फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया है। यह फिल्म पहले 4 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, जिसे बदलकर 17 फरवरी कर दिया गया था। इसके बाद इस डेट को भी बदल दिया गया था।
Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं शहनाज, फैंस बोले- सिडनाज ही बेस्ट था
फिल्म 'शाकुंतलम' में सामंथा ने मेनका और विश्वामित्र की बेटी शकुंतला की भूमिका निभाई है। गुणशेखर द्वारा निर्मित और निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह प्रोजेक्ट गुणशेखर के साथ सामंथा की पहली साझेदारी है। इस फिल्म की कहानी राजा दुष्यंत और शकुंतला की पौराणिक कथा से प्रेरित है और महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम से ली गई है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा
बीते दिनों पहले सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को वरुण धवन ने रिलीज किया था। इस फिल्म में सामंथा और देव मोहन के अलावा अल्लू अरहा, सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ. मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नागल्ला, जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Tanya Abrol : 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने लिए सात फेरे, ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग रचाई शादी