Seyon Teaser: 'सेयोन' का टीजर हुआ रिलीज, कमल हासन की फिल्म में नए अंदाज में नजर आए शिवकार्तिकेयन
Seyon Teaser: आज कमल हासन की फिल्म 'सेयोन' का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में शिवकार्तिकेयन भगवान विरुमंदी के रूप में नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकार्तिकेयन के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म का टीजर
आज शिवकार्तिकेयन का 41वां जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर निर्माताओं ने उनकी नई फिल्म 'सेयोन' का पहला टीजर रिलीज किया है। यह टीजर काफी दमदार है और शिवकार्तिकेयन के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। टीजर में शिवकार्तिकेयन एक बहुत ताकतवर और लगभग भगवान जैसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे लोग भगवान विरुमंडी कहकर बुलाते हैं।
क्या है 'सेयोन' की कहानी
कहानी एक गांव के मंदिर उत्सव (मासी कलारी) के दौरान शुरू होती है, जहां पुलिस एक झगड़े की जांच कर रही है। लोग एक रहस्यमयी व्यक्ति के बारे में बात करते हैं। जब शिवकार्तिकेयन का किरदार थाने पहुंचता है, तो लोग उनके पैर छूते हैं और बहुत सम्मान से स्वागत करते हैं। एक पुलिस इंस्पेक्टर कहता है, 'ये भगवान विरुमंडी हैं।' एक बुजुर्ग महिला चिल्लाती है, 'ओजी वापस आ गया है'। इसके बाद एक झड़प होती है, जिसमें उनका किरदार किसी से हाथापाई करता है। देखते ही देखते यह पूरा सीन जोरदार एक्शन में बदल जाता है।
'सेयोन' के निर्माता हैं कमल हासन
फिल्म का नाम 'सेयोन' है और इसमें विरुमंडी का जिक्र कमल हासन की पुरानी फिल्म 'विरुमंडी' (2004) से जोड़ा गया है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। टीजर में एक व्यक्ति बताता है कि शिवकार्तिकेयन का किरदार पहले सेना में था और बाद में गांव के संघर्ष में शामिल हो गया। यह फिल्म शिवकार्तिकेयन और निर्देशक शिवकुमार मुरुगेसन की साथ में पहली फिल्म है। कमल हासन की कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल इसे बना रही है। फिल्म में संगीत संतोष नारायणन का है। यह फिल्म अक्तूबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'