{"_id":"687dd83662291edf340344dc","slug":"samantha-ruth-prabhu-to-produce-her-tollywood-comeback-film-after-horror-comedy-subham-success-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु करेंगी अपनी टॉलीवुड वापसी फिल्म का निर्माण, क्या होगा प्रोजेक्ट में खास","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु करेंगी अपनी टॉलीवुड वापसी फिल्म का निर्माण, क्या होगा प्रोजेक्ट में खास
Mon, 21 Jul 2025 11:37 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:37 AM IST
सार
Tollywood Comeback Film: स्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने बैनर त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत अपनी फिल्म शुभम का निर्माण कर चुकी हैं। इसमें मजेदार कैमियो के बाद अब वह दो साल बाद टॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विस्तार
सामंथा ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म "शुभम" के साथ बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की। हालांकि, इस फिल्म में उनका एक कैमियो रोल भी था। ताजा जानकारी के अनुसार, सामंथा मेन लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक टॉलीवुड फिल्म का निर्माण करने वाली हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सामंथा का नया प्रोजेक्ट
123 तेलुगु डॉट कॉम के अनुसार, सामंथा 2019 में आई अपनी हिट फिल्म "ओह बेबी" की निर्देशक नंदिनी रेड्डी के साथ फिर से काम करने का प्लान बना रही हैं। नंदिनी गंभीर कहानियों और मजबूत किरदारों के लिए जानी जाती हैं। दोनों "जबरदस्त" और "ओह बेबी" के बाद फिर से एक साथ काम करने की बातचीत कर रही हैं।

सामंथा का करियर
सामंथा 2021 में "द फैमिली मैन सीजन 2" के साथ हिंदी मनोरंजन जगत में आईं। इसके बाद उन्होंने वरुण धवन के साथ "सिटाडेल: हनी बनी" में मुख्य भूमिका निभाई। अब वह नेटफ्लिक्स सीरीज "रक्त ब्रह्मांड" में नजर आएंगी। 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' एक एक्शन फंतासी सीरीज है, जिसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है, जिन्होंने सीता आर मेनन के साथ इस सीरीज का सह-लेखन किया है। यह सीरीज राज एंड डीके द्वारा डी2आर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। इस सीरीज में सामांथा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत नजर आएंगे।