फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Film Maa Inti Bangaram New Release Date Announced

सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज डेट आई सामने, साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए नजर आईं एक्ट्रेस

Wed, 13 May 2026 08:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 13 May 2026 08:01 PM IST
सार

Maa Itni Bangaaram Release Date: मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म? 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Film Maa Inti Bangaram New Release Date Announced
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर है। फैंस काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की ऑफशियल रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सामंथा की यह फिल्म पहले 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। उन्होंने सामंथा का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- अब ट्रिगर दबाने का समय आ गया है। साथ ही मेकर्स ने नई रिलीज डेट अनाउंस की है। सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' अब दुनियाभर में 19 जून 2026 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के बारे में 
‘मां इंटी बंगारम’ सामंथा और नंदिनी रेड्डी की 'ओह बेबी' के बाद दूसरी फिल्म है। यह एक कॉमेडी-एक्शन फैमिली ड्रामा है। इसमें सामंथा एक गृहिणी के साथ-साथ मजबूत योद्धा की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में दिगंत, गुलशन देवैया, श्रीमुखी, गौतमी और बाकी  कलाकार भी हैं। 

ये भी पढ़ें- Cannes 2026: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के प्रमोशन के लिए कान पहुंचे विन डीजल, साथ नजर आई स्टार कास्ट

सामंथा का वर्कफ्रंट 
सामंथा को आखिरी बार 'शुभम' फिल्म में कैमियो रोल में देखा गया था। ‘मां इंटी बंगारम’ के अलावा सामंथा जल्द ही वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में भी नजर आएंगी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी भी हैं। फिल्म का प्रमोशन पहले ही शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed