फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   samantha ruth prabhu celebrates diwali with rumoured boyfriend raj nidimoru

सामंथा ने कथित बॉयफ्रेंड राज के साथ मनाई दिवाली, तस्वीरें हुईं वायरल; फैंस बोले- 'हर कोई खुश रहने का हकदार'

Tue, 21 Oct 2025 10:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 Oct 2025 10:03 AM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu Diwali With Raj Nidimoru: साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरू के बीच डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चर्चा में हैं। दिवाली की इन तस्वीरों ने राज और सामंथा के रिश्ते को और हवा दे दी है।

विज्ञापन
samantha ruth prabhu celebrates diwali with rumoured boyfriend raj nidimoru
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु लाखों दिलों पर राज करती आ रही हैं। हाल ही में दिवाली के अवसर पर सामांथा ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए। सामांथा की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। अभिनेत्री ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन सबका ध्यान खींचा उनके कथित प्रेमी राज निदिमोरु के साथ उनकी तस्वीर ने।
विज्ञापन


सामंथा रुथ प्रभु का पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने इस दिवाली पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन उनमें से एक तस्वीर अपने कथित प्रेमी राज निदिमोरु के साथ शेयर की है। जिससे यह साफ हो जाता है कि सामंथा ने दिवाली राज के साथ भी मनाई। सामंथा ने पोस्ट में लिखा, 'कृतज्ञता से भरी हुई।' 

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सामंथा और राज को एक साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। सामंथा के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन', एक और फैन ने लिखा, 'सैम...हैप्पी दिवाली, इस दिवाली....आपके जीवन की खूबसूरत रोशनी शुरू हो', एक और फैन ने लिखा, 'हर कोई खुश रहने का हकदार हैं, आर प्यार और शांति के हकदार हैं। खुश रहो।', एक और फैन ने लिखा, 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

सामंथा और राज 
सामंथा और राज निदिमोरु के रिश्ते की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। राज का पहले श्यामाली डे से तलाक हो चुका है। सामंथा की भी पहले नागा चैतन्य से शादी हुई थी, जो 2021 में खत्म हो गई।
 

सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा, राज और डीके के साथ 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' पर काम कर रही हैं। 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' एक्शन-फैंटेसी वेब सीरी है। इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक काल्पनिक साम्राज्य की कहानी पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: 'शोले' में जेलर के रोल से लेकर पत्नी से हुई पहली मुलाकात तक, जानें असरानी की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed