फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   S J Suryah director of Parasakthi film Sudha Kongara celebrate ravi mohan 45th happy birthday

Ravi Mohan: सुधा कोंगरा और एसजे सूर्या ने दी रवि मोहन को जन्मदिन की बधाई, लिखा खास नोट

Wed, 10 Sep 2025 04:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 10 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

S J Suryah Sudha Kongara Birthday Post: निर्देशक सुधा कोंगारा अपनी आगामी पीरियड फिल्म 'पराशक्ति' में अभिनेता रवि मोहन के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने आज रवि को उनके 45वें जन्मदिन पर खास शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
S J Suryah director of Parasakthi film Sudha Kongara celebrate ravi mohan 45th happy birthday
रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम@sudha_kongara

विस्तार

निर्देशक सुधा कोंगारा की आगामी फिल्म 'पराशक्ति' में शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में रवि मोहन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। सुधा ने आज सोशल मीडिया पर रवि मोहन के साथ तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा। सुधा के अलावा एसजे सूर्या ने भी रवि को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन

 

सुधा कोंगारा ने की रवि मोहन की तारीफ
सुधा कोंगारा ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रवि मोहन फिल्म के शॉट के बीच में नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक सीन में सुधा और रवि साथ में कुछ डिस्कस करते नजर आ रहे हैं। सुधा कोंगारा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'सेट पर सबसे शांत जगह ढूंढो, वहां रवि होंगे, शांतिपूर्वक अपनी भूमिका की तैयारी करते हुए। उनके साथ काम करना बहुत मजेदार है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे शानदार अभिनेता! आपके लिए आने वाला समय शानदार हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Sudha Kongara (@sudha_kongara)


विज्ञापन
विज्ञापन

एसजे सूर्या ने दी रवि को जन्मदिन की बधाई
वहीं, अभिनेता एसजे सूर्या ने भी रवि को जन्मदिन की बधाई दी। वे दोनों आगामी फिल्म 'ब्रो कोड' में साथ काम कर रहे हैं। एसजे सूर्या ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे #BROCODE भाई, शानदार अभिनेता और निर्माता-निर्देशक रवि मोहन सर। आपका साल शानदार हो और आपको ढेर सारी सफलता व खुशियां मिलें।'
विज्ञापन

फिल्म 'पराशक्ति' 
'पराशक्ति' में रवि पहली बार खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है। इसका पहला शेड्यूल मदुरै में, दूसरा श्रीलंका में और तीसरा तमिलनाडु के पोलाची में हुआ। यह ऐतिहासिक फिल्म 1960 के दशक के मद्रास राज्य की कहानी है, जिसमें अथर्व और श्रीलीला भी हैं।

फिल्म 'ब्रो कोड
'ब्रो कोड' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को कार्तिक योगी निर्देशित कर रहे हैं। इसमें एसजे सूर्या एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका में होंगे। फिल्म में चार अभिनेत्रियां भी हो सकती हैं। इसका संगीत हर्षवर्धन दे रहे हैं, जो 'एनिमल' के लिए मशहूर हैं। खास बात यह है कि 'ब्रो कोड' रवि मोहन के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: Rakesh Roshan: राकेश रोशन का खुलासा, कैसे जीतेंद्र-प्रेम चोपड़ा-जैकी श्रॉफ ने मनाया उनके 76वें जन्मदिन को खास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed