फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   RRR actor Ram Charan Attended Star studded party Before Golden Globe Award 2023 photos viral on social media

Golden Globe Awards 2023: अवॉर्ड शो से पहले सितारों से सजी पार्टी में दिखे राम चरण, एक्टर का लुक हुआ वायरल

Sat, 07 Jan 2023 07:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

इस पार्टी में मिरांडा केर, मिशेल येओह, कॉलमैन डोमिनगो जैसे कई बड़े कलाकारों ने भी शिरकत की थी। बता दें कि राम चरण अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी उपासना के साथ लॉस एंजेलिस पहुंचे हैं।

विज्ञापन
RRR actor Ram Charan Attended Star studded party Before Golden Globe Award 2023 photos viral on social media
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा है। यह कार्यक्रम अमेरिका के लॉस एंजेलिस होगा। इस साल इस अवॉर्ड सेरेमनी में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' भी नामांकन हासिल करने में कामयाब रही है। फिल्म में लीड रोल निभाने वाले राम चरण अपनी फिल्म को रिप्रेजेंट करने और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर राम चरण ने कार्यक्रम से पहले होने वाली पार्टी में भाग लिया।

विज्ञापन

Diljit Dosanjh: तुनिशा का दिलजीत दोसांझ के साथ पुराना वीडियो वायरल, एक्ट्रेस से लाइव पर बात करते दिखे सिंगर

विज्ञापन

RRR actor Ram Charan Attended Star studded party Before Golden Globe Award 2023 photos viral on social media
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

इस पार्टी में मिरांडा केर, मिशेल येओह, कॉलमैन डोमिनगो जैसे कई बड़े कलाकारों ने भी शिरकत की थी। बता दें कि राम चरण अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी उपासना के साथ लॉस एंजेलिस पहुंचे हैं। अमेरिका पहुंचने के बाद उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। वहीं, पार्टी में राम चरण ब्लैक आउटफिट में दिखे। इस लुक से उन्होंने पार्टी में मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
Shahrukh Khan: शाहरुख के NGO ने की अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद, दरियादिली देख फैंस बोले- सलाम किंग खान

RRR actor Ram Charan Attended Star studded party Before Golden Globe Award 2023 photos viral on social media
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह अवॉर्ड 11 जनवरी को आयोजित होने वाला है। राम चरण की फिल्म आरआरआर को इस बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म को देश के साथ विदेशों में भी बहुत पसंद किया गया है। हिंदी पट्टी में आरआरआर ने 274 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। आरआरआर के बाद राम चरण जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण किसी का भाई किसी की जान में कैमियो करते दिख सकते हैं।
Bigg Boss 16: सफाई पर हुई लड़ाई का खमियाजा भुगतेंगे एमसी स्टैन-अर्चना? सलमान भड़ककर बोले- तुम खैरात में आई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed