फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rishab Shetty Share Picture From Kashi Amidst The Success of Kantara Chapter 1

गंगा आरती का हिस्सा बने ऋषभ शेट्टी, किए काशी विश्वनाथ के दर्शन; देखें तस्वीरें

Fri, 17 Oct 2025 10:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Oct 2025 10:19 PM IST
सार

Rishab Shetty Attend Ganga Aarti At Kashi: इन दिनों साउथ एक्टर, डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ चर्चा में है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। हाल ही में ऋषभ काशी पहुंचे। गंगा आरती की और काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए। 

 

विज्ञापन
Rishab Shetty Share Picture From Kashi Amidst The Success of Kantara Chapter 1
काशी से ऋषभ शेट्टी की वायरल तस्वीरें - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में 16 दिन हो चुके हैं, फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ कदम दूर है। फिल्म की इस सफलता के बीच वह काशी पहुंचे। काशी में गंगा आरती की, बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। 

विज्ञापन

Rishab Shetty Share Picture From Kashi Amidst The Success of Kantara Chapter 1
गंगा आरती में ऋषभ शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गंगा आरती में उत्सुक दिखे ऋषभ 
ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए काशी आए। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। गंगा आरती में भी भाग लिया, वह आरती में काफी उत्सुक दिखाई दिए। ऋषभ की इस यात्रा का उद्देश्य फिल्म का प्रमोशन ही नहीं है, वह काशी में पहुंचकर लोगों को ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आध्यात्मिक पक्ष से भी दर्शकों को रूबरू कराना चाहते हैं। ऋषभ की काशी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 
 

 

ये खबर भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा बरकरार, जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन

इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा की तस्वीरें 
ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पारंपरिक वेशभूषा पहने दिख रहे हैं। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने कैष्शल लिखा, ‘नमस्ते काशी।’ आगे ‘कांतारा चैप्टर 1’ का हैशटैग लिखा है। यूजर्स ने भी ऋषभ की तस्वीरों को पसंद किया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishab Shetty (@rishabshettyofficial)


‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कलेक्शन की बात करें तो 16वें दिन इस फिल्म ने 8.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल कलेक्शन भी 493.28 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड पर क्या फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म कमाल का कलेक्शन कर रही है। मेकर्स ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि दाे हफ्ते में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वर्ल्डवाइड 717.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed