फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Relationship With Nagarjuna Akkineni Will Be Shown In Documentary Nayanthara Beyond the Fairytale

Nayanthara: नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री को फैंस के लिए उपहार बताया, नागार्जुन संग रिश्ते को दिखाया जाएगा

Sat, 09 Nov 2024 02:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 09 Nov 2024 02:52 PM IST
सार

जल्द ही नेटफ्लिक्स पर 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' नाम की डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर होने वाला है। यह साउथ की अभिनेत्री नयनतारा के जीवन से जुड़ी है। हालिया रिलीज डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर में उनके और अभिनेता नागार्जुन के पुराने रिश्तों की झलक भी नजर आई।  

विज्ञापन
Relationship With Nagarjuna Akkineni Will Be Shown In Documentary Nayanthara Beyond the Fairytale
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल - फोटो : इंस्टाग्राम: @nayanthara

विस्तार

नयनतारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब वह अपनी डॉक्यूमेंट्री लेकर भी आ रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। इसमें नयनतारा के जीवन के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा, उनके पुराने रिश्ते भी इसमें शामिल होंगे। अभी जो ट्रेलर आया है, उसमें नजर आ रहा है कि नयनतारा और नागार्जुन के बीच जो रिश्ते रहे, वे कैसे थे? उनके पुराने रिश्ते की झलक इसमें नजर आई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

निजी और फिल्मी जीवन से जुड़ी बातें दिखाई जाएंगी
नयनतारा की इस डॉक्यूमेंट्री में उनके सफल फिल्मी करियर के बारे में विस्तार से दिखाया जाएगा। साथ ही उनके परिवार और शादी-शुदा जीवन से जुड़ी बातें भी इसमें शामिल होंगी। उनके साथ काम करने वाले लोग नयनतारा के बारे में क्या सोचते हैं, इस पर उन लोगों के विचार भी दिखाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Relationship With Nagarjuna Akkineni Will Be Shown In Documentary Nayanthara Beyond the Fairytale
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

नागार्जुन संग रिश्तों पर भी होगी बात 
सिर्फ फिल्मों और परिवार के बारे में ही नयनतारा की इस डॉक्यूमेंट्री में बात नहीं होगी। उनके और नागार्जुन के रिश्ते पर भी बात की जाएगी। दोनों के रिश्ते कैसे रहे, इस बारे में दर्शकों को पता चलेगा। साथ ही एक अभिनेत्री के रूप में किस तरह से नयनतारा ने संघर्ष किया, यह भी डॉक्यूमेंट्री में साझा किया जाएगा। 

विज्ञापन

नयनतारा की तरह से डॉक्यूमेंट्री है फैंस को उपहार  
अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में नयनतारा कहती हैं, 'यह डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए मेरी तरफ से एक उपहार है। मैं उन्हें अपनी दुनिया से परिचित कराना चाहती हूं। मैं अपने फैंस का धन्यवाद भी देना चाहती हूं कि वे हर कदम पर मेरे साथ रहे।' इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा के पति विग्नेश भी अपने मन की बातें उनके बारे में साझा करेंगे। डॉक्यूमेंट्री में उनके सरोगेसी से मां बनने के फैसले के बारे में भी बताया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री के अलावा नयनतारा अगले साल कुछ फिल्मों में भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed