फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Regina Cassandra praise South superstar Ajith working together in film Vidaamuyarchi

Regina Cassandra: रेजिना ने बांध दिए साउथ सुपरस्टार अजित की तारीफों के पुल, कहा-उनके व्यक्तित्व में आकर्षण है

Sun, 03 Nov 2024 01:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 03 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजित जब पर्दे पर नजर आते हैं, दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। दर्शक ही अजित के कायल नहीं बल्कि सह-कलाकार भी उनकी प्रशंसा किए बगैर नहीं रह पाते हैं। हाल ही में उनकी सह-कलाकार रेजिना कैसेंद्रा ने अजित की तारीफों के पुल बांध दिए।

विज्ञापन
Regina Cassandra praise South superstar Ajith working together in film Vidaamuyarchi
रेजिना कैसेंद्रा-अजित - फोटो : इंस्टाग्राम-@thala_official, @reginaacassandraa

विस्तार

रेजिना कैसेंद्रा दक्षिण भारतीय फिल्मों में लंबे समय से काम कर रही हैं, उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में कई नामी कलाकारों के साथ काम किया है। इन दिनों वह तमिल फिल्मों के नामी कलाकार अजित के साथ फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के अपने सह-कलाकार अजित के बारे में रेजिना ने बहुत सी बातें साझा कीं। 

विज्ञापन

कमाल के कलाकार और व्यक्ति भी 
रेजिना कहती हैं कि अजित सर को फिल्म 'विदामुयार्ची' से पहले अधिक नहीं जानती थी। लेकिन फिल्म के दौरान मैंने उनका सभी के लिए व्यवहार देखा तो मेरी उनके लिए अलग ही राय बन गई है। वह सेट पर सभी से बहुत ही सम्मान से पेश आते। साथ ही उनकी कोशिश रहती कि फिल्म अच्छी तरह से शूट हो, उसमें कोई समस्या ना आए। मैं तो कहूंगी कि अजित जी से सभी को मिलना चाहिए। उनके व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण है, करिश्मा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Regina Cassandra praise South superstar Ajith working together in film Vidaamuyarchi
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

फिल्म 'विदामुयार्ची' बनी हुई है चर्चा का विषय 
अजित और रेजिना की फिल्म 'विदामुयार्ची' अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। लेकिन जब से इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, तब से यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरूमेनी भी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों के लिए इन दोनों को साथ देखना बहुत ही रोमाचंक अनुभव होने वाला है। जहां तक रेजिना के किरदार की बात है, तो वह भी पोस्टर में बहुत ही दमदार नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

आने वाली फिल्मों में अलग किरदार निभाएंगी 
रेजिना, अजित के साथ की गई फिल्म के अलावा कई और फिल्मों में भी व्यस्त हैं। अगले साल उनकी कुछ फिल्म और रिलीज होंगी। इसमें 'सेक्शन 108' शामिल है। साथ ही वह एक फिल्म में सनी देओल के साथ भी नजर आ सकती हैं। इन फिल्मों में उनके किरदार काफी हटकर होने वाले हैं, जिनके जरिए उन्हें अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed