फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna will portray legendary singer MS Subbulakshmi role in film

एमएस सुब्बुलक्ष्मी: महान गायिका के किरदार में नजर आएगी यह अभिनेत्री, कब होगी घोषणा? अनिरुद्ध भी फिल्म से जुड़े

Wed, 16 Sep 2026 01:32 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

MS Subbulakshmi Biopic: सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी पर आधारित फिल्म में साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस अभिनय करेंगी। मेकर्स ने फिल्म को लेकर जानकारी शेयर की है। जानें कौन हैं वो अभिनेत्री?

विज्ञापन
Rashmika Mandanna will portray legendary singer MS Subbulakshmi role in film
फिल्म की पहली झलक - फोटो : instagram @rashmikamandanna

विस्तार

पॉपुलर सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी पर बन रही बायोपिक 'एमएस - ए लेगेसी ऑन स्क्रीन' की कास्टिंग से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लेकर निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म में सुब्बुलक्ष्मी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम भी बता दिया है। यह किरदार रश्मिका मंदाना निभाएंगी। वहीं फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर क्रिएट करेंगे।

विज्ञापन


कब जारी होगा पहला लुक?

  • फिल्म से रश्मिका का पहला लुक बुधवार शाम 5:15 पर जारी किया जाएगा।
  • इसके साथ ही मेकर्स फिल्म के टाइटल की भी घोषणा करेंगे। 
  • इससे पहले मंगलवार को मेकर्स ने एमएस सुब्बुलक्ष्मी का फोटो शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दी।
  • मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘एक शानदार विरासत की शुरुआत एक यादगार जश्न के साथ होती है।'
  • भारत रत्न एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के मौके पर इस फिल्म का ग्रैंड लॉन्च किया जाएगा।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कमल हासन भी  शामिल होंगे।

Rashmika Mandanna will portray legendary singer MS Subbulakshmi role in film
एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी?
एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी कन्नड़ सिनेमा की महान गायिका थीं। उनका जन्म  16 सितंबर, 1916 को मदुरै, मद्रास प्रेसीडेंसी (अब तमिलनाडु) में एक संगीत से जुड़े परिवार में हुआ। उनकी मां, षण्मुखवदिवु अम्मल, एक वीणा वादक थीं, जबकि उनकी दादी वायलिन वादक थीं। सुब्बुलक्ष्मी का पूरा नाम मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी था। सुब्बुलक्ष्मी को लोग प्यार से 'कुंजम्मा' भी कहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna will portray legendary singer MS Subbulakshmi role in film
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट

  • इस फिल्म के अलावा रश्मिका मंदाना रवींद्र पुल्ले की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैसा' में भी नजर आएंगी। 
  • इस फिल्म में अभिनेत्री ने एक आदिवासी गोंड महिला का किरदार निभाया है। 
  • यह 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • वहीं इससे पहले रश्मिका की एक और फिल्म रिलीज होगी जिसका नाम 'रणबाली' है। 
  • 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रश्मिका शादी के बाद पहली बार पति विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed