फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rana Daggubati Rana Naidu show actor talks about not getting to play role of Baahubali instead of Prabhas

Rana Daggubati: 'बाहुबली' का किरदार नहीं मिलने पर दुखी हो गए थे राणा दग्गुबाती, बताई अपने दिल की बात

Sun, 12 Mar 2023 02:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Mar 2023 02:47 PM IST
सार

साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती ने सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाया था। अब उन्होंने बाहुबली और भल्लालदेव के किरदार के बारे में दिलचस्प बातें बताईं।

विज्ञापन
Rana Daggubati Rana Naidu show actor talks about not getting to play role of Baahubali instead of Prabhas
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता राणा दग्गुबाती इन दिनों चर्चा में हैं। 10 मार्च को अभिनेता का नेटफ्लिक्स शो 'राणा नायडू' रिलीज हुआ, जो अमेरिकी सीरीज ' रे डोनोवन' का हिंदी रूपांतरण है। अब अभिनेता इस शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने शो का नाम उनके नाम पर रखने की बात का खुलासा भी किया। वहीं, राणा ने सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के मुख्य किरदार के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

Rana Daggubati Rana Naidu show actor talks about not getting to play role of Baahubali instead of Prabhas
राणा दग्गुबाती - फोटो : instagram/ranadaggubati

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि आपने अपने जीवन में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। पहली 'बाहुबली' और दूसरी 'बाहुबली 2', लेकिन आपने एसएस राजामौली की फिल्म में 'बाहुबली' का किरदार नहीं निभाया। इस बारे में आपको बुरा लग रहा है? इस पर अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'नहीं मुझे बुरा नहीं लग रहा, लेकिन मुझे मारने के लिए दो बाहुबली की जरूरत थी। यही जीवन है।' इसके साथ ही अभिनेता ने एसएस राजामौली के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राजामौली मेरे लिए एक बॉस, कप्तान और सलाहकार हैं। हमारे और उनके बीच का रिश्ता सम्माननीय है।

Madhuri Dixit Family: माधुरी दीक्षित के परिवार में कौन-कौन?, जानें भाई-बहन से लेकर बच्चों तक हर किसी की डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

Rana Daggubati Rana Naidu show actor talks about not getting to play role of Baahubali instead of Prabhas
राणा दग्गुबाती, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कंक्लूजन' दोनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। पहली फिल्म 2015 में आई थी तो वहीं दूसरी फिल्म 2017 में आई थी। इस फिल्म में राणा ने 'भल्लालदेव' का किरदार निभाया था और 'बाहुबली' के किरदार में अभिनेता प्रभास नजर आए थे। इसके साथ ही फिल्म में अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राम्या कृष्णा, सत्यराज और नासर अहम भूमिका में थे।

Sholay: शोले के टंकी वाले सीन का सच जान उड़ जाएंगे आपके होश, जावेद अख्तर का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

Rana Daggubati Rana Naidu show actor talks about not getting to play role of Baahubali instead of Prabhas
स्टार कास्ट राणा नायडू - फोटो : इंस्टाग्राम

राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की वेब सीरीज 'राणा नायडू' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में राणा एक सेलिब्रिटी फिक्सर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, वेंकटेश उनके पिता की भूमिका में हैं। सीरीज में 10 एपिसोड हैं, जिसके दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं।

Bollywood: बड़े सितारों के बाद भी इन सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों की डूबी नैया, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed