{"_id":"6888c150cacc84958507da7b","slug":"ramya-online-abuse-case-police-complaint-filed-against-actor-darshan-fans-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ramya : पुलिस कमिशनर बोले- राम्या की शिकायत दर्ज, सुपरस्टार शिव राजकुमार ने भी दिया एक्ट्रेस का साथ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ramya : पुलिस कमिशनर बोले- राम्या की शिकायत दर्ज, सुपरस्टार शिव राजकुमार ने भी दिया एक्ट्रेस का साथ
Tue, 29 Jul 2025 06:11 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:11 PM IST
सार
Ramya Online Abuse Case: साउथ एक्टर दर्शन के फैंस ऑनलाइन एक्ट्रेस राम्या को लगातार धमकियां दे रहे हैं। इस मामले में एक्ट्रेस पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं। राम्या की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस पूरे मामले में साउथ सुपरस्टार शिव राजकुमार का साथ भी राम्या को मिला है।
विज्ञापन
साउथ एक्ट्रेस राम्या
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
सोमवार को साउथ एक्ट्रेस राम्या एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं। मंगलवार को बेंग्लुरु पुलिस कमिशनर ने बयान दिया है कि राम्या की शिकायत को दर्ज कर लिया गया। कई दिनों से एक्ट्रेस को रेप, जाने से मारने धमकियां ऑनलाइन दी जा रही हैं। इस मामले में साउथ के एक्टर शिव राजकुमार ने भी राम्या को अपना सपोर्ट दिया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम पुलिस ने मामला किया दर्ज
पीटीआई के अनुसार बेंगलुरु के पुलिस कमिशनर सीमांत कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि एक्ट्रेस राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने दर्ज किया है, जो कमिशनर के ऑफिस में ही स्थिति है। पुलिस कमिशनर कहते हैं, ‘एक डिप्टी कमिशनर लेवल के ऑफिसर ने इस मामले की जिम्मेदारी संभाली है और वह जांच की निगरानी करेंगे।’
विज्ञापन
क्या है राम्या से जुड़ा मामला
साउथ एक्ट्रेस राम्या ने 28 जुलाई को पुलिस कमिशनर सीमांत कुमार सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में 43 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राम्या का कहना है कि ये सोशल मीडिया अकाउंट्स अश्लील मैसेज पोस्ट करते हैं, साथ ही उन्हें जाने से मारने, रेप की धमकियां देते हैं। यह सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स साउथ एक्टर दर्शन के फैंस के हैं। 27 जुलाई को इन फैंस के अकाउंट्स की आलोचना भी राम्या ने की थी। इसी तरह 24 जुलाई को राम्या ने सुप्रीम कोर्ट में रेणुकास्वामी हत्याकांड की कार्यवाही वाली एक खबर और रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। रेणुकास्वामी के परिवार के लिए न्याय की मांग की थी, इसके बाद से ही एक्टर दर्शन के फैंस राम्या को ट्रोल करने लगे। बताते चलें कि साउथ एक्टर दर्शन रेणुकास्वामी हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
अभिनेता शिवकुमार ने किया राम्या को सपोर्ट
एक तरफ पुलिस कमिशनर ने राम्या की शिकायत दर्ज करने की बात कही है। वहीं कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार शिव राजकुमार ने इस पूरे मामले में राम्या को सपोर्ट किया है। वह कहते हैं, ‘राम्या का रुख बिल्कुल सही है।’ एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट में शिवकुमार ने लिखा, ‘राम्या के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द निंदनीय हैं। किसी भी महिला के खिलाफ इस तरह की बातें करना सही नहीं है, हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। महिलाओं का न सिर्फ मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में बल्कि एक इंसान के तौर पर भी सम्मान करना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया एक बहुत पावरफुल मीडियम है, इसका इस्तेमाल अपनी प्रोग्रेस के लिए किया जाना चाहिए, ना कि महिलाओं को अपशब्द कहने तथा नफरत फैलाने के लिए।’