फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ram charan flaunts toned biceps as he begins gruelling training for peddi says pure grit true joy

Ram Charan: राम चरण ने फ्लॉन्ट किए टोन्ड बाइसेप्स, लिखा- 'पेद्दी प्योर ग्रिट...', सेलेब्स ने किए दिलचस्प कमेंट

Mon, 21 Jul 2025 12:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 21 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

Peddi Movie: राम चरण अपनी आगामी फिल्म पेद्दी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज राम ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के दौरान किए जा रहे कड़े प्रशिक्षण की एक खास झलक दिखाई।
 

विज्ञापन
ram charan flaunts toned biceps as he begins gruelling training for peddi says pure grit true joy
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक जिम की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका नया मस्कुलर लुक दिख रहा है। राम की शानदार तस्वीर को देखने के बाद सेलेब्स और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

राम चरण का पोस्ट
आज इंस्टाग्राम पर राम चरण ने अपनी टोन्ड बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है, जो उनकी फिल्म पेद्दी के शूटिंग के दौरान की है। इस तस्वीर के साथ राम ने कैप्शन लिखा, "पेद्दी के लिए बदलाव शुरू! शुद्ध धैर्य, सच्चा आनंद।" उनकी घनी दाढ़ी और मैन बन हेयरस्टाइल ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। उनका यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने राम की इस पोस्ट पर फायर इमोजी बरसाए हैं। वहीं मिर्जापुर सीरीज से रातों रात प्रसिद्धि हासिल कर चुके दिव्येंदु शर्मा ने लिखा, 'बूम'। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम खान ने फायर इमोजी बनाए हैं। वहीं राम के फैंस ने भी उनके इस शानदार लुक पर कई दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'बॉक्स ऑफिस धमाका', एक और फैन ने लिखा, 'बीस्ट मोड सक्रिय', एक और फैन ने लिखा, ' बहुत बढ़िया', एक और फैन ने लिखा, 'जबरदस्त', एक फैन ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर आने वाला है', एक और फैन ने लिखा, 'पेद्दी के साथ धमाकेदार वापसी'

विज्ञापन

फिल्म पेद्दी
राम चरण की फिल्म 'Peddi' एक ग्रामीण खेल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू के बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत हो रहा है। इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म में राम के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम और जान्हवी के अलावा फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है।     


यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु करेंगी अपनी टॉलीवुड वापसी फिल्म का निर्माण, क्या होगा प्रोजेक्ट में खास..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed