फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan bodyguard threw fan aside then at peddi event actor affectionately called him over fans reaction

Ram Charan: पहले बॉडीगार्ड ने उठाकर फेंका, फिर रामचरण ने प्यार से बुलाया; अभिनेता से मिलकर भावुक हो गया फैन

Tue, 02 Jun 2026 09:03 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 02 Jun 2026 09:03 PM IST
सार

Peddi Event: जान्हवी कपूर और राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन में पर जुटे हुए हैं। आज 'पेद्दी' के इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि फिल्म की स्टार कास्ट और वहां पर मौजूद सभी लोग दंग रह गए। लेकिन राम के व्यवहार और दरियादिली ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Ram Charan bodyguard threw fan aside then at peddi event actor affectionately called him over fans reaction
पेद्दी इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जान्हवी कपूर और राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को रिलीज होने वाली है। विजयवाड़ा में फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट हुआ। जहां एक फैन ने अपनी हरकत से वहां पर मौजूद लोगों के साथ जान्हवी को भी डरा दिया। जिसके बाद रामचरण के बॉडीगार्ड ने उस फैन को उठाकर बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन रामचरण ने उसे मिलने के लिए वापस बुलाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
रामचरण और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। स्टेज पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान रामचरण जैसा दिखने वाला एक हमशक्ल फैन अचानक उनकी तरफ तेजी से दौड़ा। जिसके बाद राम के बॉडीगार्ड ने उस फैन ने उठाकर बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन राम ने बाद में इस फैन को बुलाया और अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया।

डर गईं थीं जान्हवी
इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर भी इस घटना से बुरी तरह घबरा गईं। हालांकि, रामचरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने मुस्तैदी ने फैन को रास्ते में ही रोक लिया और गोद में उठाकर स्टेज से बाहर का रास्ता दिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैन से मिले रामचरण
'पेद्दी' के इस इवेंट के दौरान बॉडीगार्ड ने जिस फैन को उठाकर बाहर का रास्ता दिखाया था। रामचरण ने उसी फैन को वापस बुलाया और उससे बात की। रामचरण का यह फैन हूबहू उन्हीं की तरह दिख रहा है। इस फैन ने राम की तरह ही बाल बढ़ा रखे हैं और स्टाइल भी बिल्कुल वैसा ही क्या हुआ है।

राम का फैन उनसे मिलकर काफी भावुक दिख रहा है। राम ने फैन के साथ तस्वीर खिंचवाईं और उसे प्यार से समझाया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस रामचरण की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ यूजर्स इसे प्रमोशन स्टंट बता रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स

  • एक यूजर ने लिखा, 'ये सिनेमा के प्रचार के लिए पैसे देकर करवाया जाने वाला स्टंट है'
  • दूसरे यूजर ने लिखा, 'रामचरण के बॉडीगार्ड केविन हमेशा फुल एक्शन मोड में ही नजर आते हैं'
  • एक यूजर ने लिखा, 'प्रशंसक होने का मतलब सीमाएं पार करना नहीं है'
  • एक यूजर ने लिखा, 'रामचरण का फैन उसके जैसा दिख रहा है'
  • एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी गिरते-गिरते बची'
  • वहीं कई यूजर्स रामचरण के इस व्यवहार और दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed