Ram Charan: राम चरण बने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की हैदराबाद टीम के मालिक, पोस्ट कर जाहिर की खुशी
राम चरण आगामी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) की हैदराबाद टीम के मालिक बन गए हैं। अभिनेता ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण आज के समय मे किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' के जरिए अभिनेता ने विश्व स्तर पर अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। वहीं, अब राम चरण आगामी इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) की हैदराबाद टीम के मालिक बन गए हैं। यह एक टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है। अभिनेता ने इसकी घोषणा एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए की है।
राम चरण बने आईएसपीएल की हैदराबाद टीम के मालिक
राम चरण ने इसकी घोषणा करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया, और कहा कि वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में टीम हैदराबाद के अपने स्वामित्व की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं।' राम चरण ने हैदराबाद टीम का एक आधिकारिक प्रोमो भी साझा किया, जहां उत्साही खिलाड़ियों का एक समूह खेल की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहा है।
Arbaaz Wedding Live: एक-दूजे के हुए अरबाज-शूरा, रवीना टंडन ने दी शादी की बधाई
Excited to announce my ownership of Team Hyderabad in the Indian Street Premier League!
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) December 24, 2023
Beyond cricket, this venture is about nurturing talent, fostering community spirit, and celebrating street cricket's essence.
Join me as we elevate Hyderabad's presence in the ISPL,… pic.twitter.com/DQA29n18qp
सुपरस्टार ने जाहिर की खुशी
कैप्शन में, आरआरआर अभिनेता ने लिखा, 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में टीम हैदराबाद के अपने स्वामित्व की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। क्रिकेट से परे, यह उद्यम प्रतिभा का पोषण करने, सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने और स्ट्रीट क्रिकेट के सार का जश्न मनाने के बारे में है। मेरे साथ जुड़ें। आईएसपीएल में हैदराबाद की उपस्थिति, यादगार पलों को गढ़ना और जुनून जगाना।' आईएसपीएल का उद्घाटन संस्करण अगले वर्ष 2 मार्च से 9 मार्च तक मुंबई में शुरू होने वाला है। यह हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) सहित छह टीमों के बीच होगा।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मनाया 'डंकी' की सफलता का जश्न, 'मन्नत' से खास अंदाज में फैंस को कहा- धन्यवाद
आईएसपीएल से जुड़ चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के कोर कमेटी सदस्य आशीष शेलार ने कहा, 'आईएसपीएल में राम चरण का प्रवेश हमारे लीग में एक नया आयाम जोड़ता है। खेल के प्रति उनका जुनून और स्टार पावर निस्संदेह हैदराबाद में उभरते क्रिकेटरों को इसके लिए पंजीकरण करने के लिए प्रेरित करेंगे। हम एक सफल सहयोग और एक रोमांचक सीजन की आशा करते हैं।' आईएसपीएल से जुड़ी अन्य हस्तियां अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन हैं।