Arbaaz Wedding Live: एक-दूजे के हुए अरबाज-शूरा, पहली तस्वीर आई सामने
{"_id":"65882d82098e3c47010cd5c5","slug":"arbaaz-wedding-live-actor-will-marry-shura-khan-in-some-time-stars-and-family-members-reaching-arpita-house-2023-12-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Arbaaz Wedding Live: एक-दूजे के हुए अरबाज-शूरा, पहली तस्वीर आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mon, 25 Dec 2023 12:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:59 AM IST
खास बातें
अरबाज खान, शूरा खान के साथ जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख चुके हैं। अभिनेता-निर्माता ने 24 दिसंबर को शूरा के साथ निकाह कर लिया है। रवीना टंडन ने वीडियो पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर नए-नवेले जोड़े के लिए बधाइयों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
अरबाज खान-शूरा खान वेडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:09 PM, 24-Dec-2023
रवीना ने दी अरबाज को निकाह की बधाई
रवीना टंडन ने अरबाज खान और शूरा खान को निकाह की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अरबाज संग एक डांस का वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मुबारक मुबारक मुबारक!!! मेरे प्रिय शूरा खान और अरबाज खान। कितना अवास्तविक। आप दोनों के लिए बहुत खुशी! अभी तो पार्टी शुरू हुई है!!!! मिसेज एंड मिस्टर शूरा अरबाज खान!'07:05 PM, 24-Dec-2023
होने वाली बेगम की एंट्री
अरबाज खान की होने वाली बेगम शूरा खान भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उन्हें बेबी पिंक कलर के हैवी चिकनकारी सूट में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
07:04 PM, 24-Dec-2023
बहन अलवीरा ने पति संग लगाए चार चांद
अरबाज खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री पति अतुल अग्निहोत्री के साथ वेडिंग फंक्शन में शिरकत करती नजर आई हैं। इस दौरान दोनों को पैपराजी के कैमरों के लिए मुस्कुराते हुए पोज देते भी देखा गया है।06:55 PM, 24-Dec-2023
अरबाज खान की मां सलमा खान भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं। सलमा ने बेटे के निकाह के लिए हरे रंग का सूट चुना।
06:53 PM, 24-Dec-2023
अरबाज के निकाह में सलमान खान की ग्रैंड एंट्री
अरबाज खान के निकाह के लिए भाईजान सलमान खान भी बहन अर्पिता के घर पहुंच चुके हैं। इस दौरान अभिनेता कुर्ते-पजामें में हमेशा की तरह बेहद डैशिंग नजर आए हैं।06:46 PM, 24-Dec-2023
हेलेन-सोहेल खान
अरबाज के निकाह के लिए हेलेन ने सुर्ख लाल रंग का सूट चुना। दिग्गज अभिनेत्री को कार से उतरते स्पॉट किया गया। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आईं। सोहेल खान भी भाई के निकाह में शिरकत करते देखे गए। इस फंक्शन के लिए उन्होंने व्हाइट शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:45 PM, 24-Dec-2023
राशा संग पहुंचीं रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी राशा थडानी के साथ निकाह में शिरकत करती नजर आई हैं। इस दौरान अभिनेत्री स्काई ब्लू कलर के सरारा सूट में तो राशा पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगी हैं।
06:44 PM, 24-Dec-2023
यूलिया वंतूर-रिद्धिमा पंडित पहुंचीं
सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी अरबाज के निकाह का हिस्सा बनने पहुंची हैं। इस दौरान यूलिया को ब्लैक कलर के प्रिंटेड सूट में स्पॉट किया गया, जिसमें वह काफी हसीन नजर आईं। साथ ही रिद्धिमा पंडित भी येलो रंग के सूट में फंक्शन में शिरकत करती देखी गईं।06:37 PM, 24-Dec-2023