फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Anand Mahindra Dance Steps on RRR Natu Natu Song Video Goes viral on social media

Natu Natu Song: राम चरण ने आनंद महिंद्रा को सिखाए 'नाटू-नाटू' गाने के डांस स्टेप्स, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 12 Feb 2023 02:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Feb 2023 02:19 AM IST
सार

वायरल वीडियो में राम चरण आनंंद महिंद्रा को अपनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर डांस करना सीखा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ram Charan Anand Mahindra Dance Steps on RRR Natu Natu Song Video Goes viral on  social media
आनंद महिंद्रा, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह ट्विटर पर ऐसी चीजें साझा करते हैं जो वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने आरआरआर अभिनेता राम चरण के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को हैदराबाद में महिंद्रा ग्रुप की जेन3 फॉर्मूला ई रेस के लॉन्च के मौके पर अभिनेता राम चरण से मुलाकात की। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ananya panday: अनन्या ने बिकिनी में साझा की बोल्ड तस्वीर, ट्रोल्स बोले- कुपोषित लग रही हो
विज्ञापन

इस दौरान वह अभिनेता से नाटू-नाटू गाने के डांस स्टेप्स सीखते नजर आए। उन्होंने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में राम चरण आनंंद महिंद्रा को अपनी फिल्म के गाने पर डांस करना सीखा रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए आनंद ने लिखा, ''रेस के अलावा, हैदराबाद प्रिक्स में रामचरण से नाटू नाटू के बेसिक स्टेप्स सीखकर बोनस भी मिला। शुक्रिया मेरे दोस्त...ऑस्कर के शुभकामनाएं।'' इस ट्वीट पर राम चरण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, '' आनंद महिंद्रा जी आपने मुझसे तेज मूव किया। यह एक सुपर फन इंट्रैक्शन था। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: कियारा-सिड की शादी पर छलका राखी का दर्द, कहा- अब किसी शादी देखती हूं तो घिन आती है

बता दें कि हाल ही में आरआरआर का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले एमएम कीरावनी द्वारा कंपोज किया यह गाना गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन कर चुका है। गौरतलब है कि आरआरआर भारत के अलावा पश्चिमी देशों में भी काफी ज्यादा पसंद की गई है। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा जूनियर एनटीआर ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1250 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। इससे पहले राजामौली बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed