Rakshit Shetty: 'एकम' को ओटीटी मंच न मिलने पर रक्षित शेट्टी ने उठाया बड़ा कदम, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी
रक्षित शेट्टी ने वेब सीरीज 'एकम' को अपने व्यक्तिगत प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। साथ ही ओटीटी खरीददार न मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते नजर आए हैं।
विस्तार
कन्नड़ अभिनेता, निर्देशक और निर्माता रक्षित शेट्टी ने एक साहसिक घोषणा के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी। अपनी नई कन्नड़ वेब सीरीज 'एकम' को ओटीटी रिलीज के लिए खरीददार न मिलने से रक्षित खासा नाराज नजर आए। हारकर रक्षित ने इसे व्यक्तिगत मंच पर रिलीज करने का फैसला किया। रक्षित के इस बयान ने दर्शकों और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों को स्तब्ध कर दिया है।
रक्षित शेट्टी का दमदार काम
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता रक्षित शेट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि वह अपनी नई कन्नड़ वेब सीरीज 'एकम' को अपने मंच पर रिलीज कर रहे हैं क्योंकि सीरीज के लिए कोई खरीददार नहीं था। जानकारी हो कि साल 2022 में, रक्षित को फिल्म '777 चार्ली' के साथ अखिल भारतीय हिट मिली, और 2023 में उन्होंने 'सप्त सागरदाचे एलो साइड ए' और 'सप्त सागरदाचे एलो-साइड बी' के साथ कन्नड़ ब्लॉकबस्टर की। बावजूद इसके 'एकम' को कोई ओटीटी खरीददार नहीं मिला।
ओटीटी खरीददार न मिलने से हुए नाखुश
रक्षित शेट्टी ने एक्स पर लिखा, 'यह जनवरी 2020 था जब हमने एकम को हरी झंडी दिखाई थी। या यह फरवरी था? अभी थोड़ा धुंधला है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम उत्साहित थे। जर्नीमैन फिल्म्स की टीम भी ऐसी ही थी। कन्नड़ में वेब-सीरीज के लिए यह बिल्कुल सही समय लग रहा था और फिर, महामारी हुई। दुनिया उलटी हो गयी। यह अराजक और निराशाजनक था, लेकिन हम इस पर कायम रहे। अक्तूबर 2021 तक, मैंने एकम का फाइनल कट देखा। मैं इसे जीवंत होते देख रोमांचित था। टीम को सीमाएं पार करते हुए देखकर रोमांचित था। मैं इसे दुनिया को दिखाने के लिए रोमांचित था।'
PVR Inox IMAX: थ्रीडी फिल्म के दौरान प्रोजेक्शन खराब होने की जांच शुरू, पीवीआर प्रबंधन ने जारी किया बयान
Presenting #EKAM – with love, from us to you! 🤗
— Rakshit Shetty (@rakshitshetty) June 17, 2024
Join the waitlist now!
🔗 https://t.co/PFMuw92M13 @ParamvahStudios @teamjourneyman #SumanthBhat @sandeep_ps5 @AaronMac05 @prakashraaj @RajbShettyOMK @ShineShetty_ @worldofekam @definestudio_ pic.twitter.com/e6DCwAj7tD
व्यक्तिगत प्लेटफॉर्म पर रिलीज की सीरीज
रक्षित शेट्टी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं इंतजार नहीं कर सका, लेकिन यह प्रतीक्षा बहुत कठिन रही। पिछले कुछ वर्षों में एक भी रास्ता ऐसा नहीं है जिसे हमने एकम के लिए न खोजा हो। लेकिन हम हर बार परिचित बाधाओं का सामना करते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि दर्शकों को किसी भी कंटेंट का मूल्य तय करने का मौका और अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए हमने एकम को आपके सामने लाने का फैसला किया, अपने मंच पर। आपको यह पसंद आ सकता है। आपको इससे नफरत हो सकती है, लेकिन मैं गारंटी देता हूं कि आप इसे खारिज नहीं कर सकते। यह अपनी तरह का एक अनूठा प्रयास है जिसे स्वीकार करने और सराहना करने की आवश्यकता है। मुझे आशा है कि आपको इसका उतना ही आनंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया।'
Hrithik Kabir Film: सात साल बाद साथ आएंगे कबीर खान-ऋतिक रोशन? रिपोर्ट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल
कन्नड़ फिल्मों-सीरीज को नहीं मिल रहे ओटीटी खरीददार?
रिपोर्ट की मानें तो रक्षित शेट्टी पहले फिल्म निर्माता नहीं हैं जिनके पास ओटीटी डील हासिल करने का ऐसा अनुभव है। वहीं, 'सप्त सागरदाचे एलो' के निर्देशक हेमंत राव ने स्थिति पर टिप्पणी करते हुए सुझाव दिया कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को अपने कंटेंट के लिए मंच खोजने के मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि यह अपने तमिल या तेलुगु समकक्षों जितना बड़ा नहीं है।
Pushpa 2-Game Changer: 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'गेम चेंजर'! बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का खेल पलट देंगे राम चरण?