फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Jailer Updates Malayalam Superstar Mohanlal to have a cameo in the Film

Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री

Fri, 06 Jan 2023 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 Jan 2023 05:58 PM IST
सार

यह पहला मौका होगा रजनीकांत और मोहनलाल एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि मोहनलाल 'जेलर' में कैमियो रोल निभाते दिखेंगे।

विज्ञापन
Rajinikanth Jailer Updates Malayalam Superstar Mohanlal to have a cameo in the Film
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा एक और सुपरस्टार की एंट्री हो चुकी है। जेलर में मलयालम फिल्मों के स्टार मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार मोहनलाल इस हफ्ते के अंत तक अपने हिस्से की शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट से जुड़ेंगे। 

विज्ञापन

Pawan Singh: विवादों में घिरे रहने पर पवन सिंह ने बयां किया अपना दर्द, बोले- बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए..

विज्ञापन

Rajinikanth Jailer Updates Malayalam Superstar Mohanlal to have a cameo in the Film
रजनीकांत, मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस हुए उत्साहित

यह पहला मौका होगा रजनीकांत और मोहनलाल एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि मोहनलाल जेलर में कैमियो रोल निभाते दिखेंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह एक ऑइकॉनिग क्षण होगा।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''रजनीकांत और मोहनलाल को अनिरुद्ध के म्यूजिक पर स्लो मोशन में चलते देखने में मजा आएगा।'' बता दें कि मोहनलाल आखिरी बार 'कप्पन' नाम की तमिल फिल्म में दिखे थे। फिल्म में सूर्या ने लीड रोल निभाया था। 
Katrina-Vicky: सासू मां और पति विक्की कौशल संग सिद्धिविनायक पहुंचीं कटरीना, सादगी ने लूटा फैंस का दिल

Rajinikanth Jailer Updates Malayalam Superstar Mohanlal to have a cameo in the Film
फिल्मः जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
जेल के अंदर हुई है ज्यादातर शूटिंग

फिल्म 'जेलर' की बात करें तो इसमें रजनीकांत जेलर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जेल के अंदर ही हुई है। हाल ही में फिल्म के सेट से रजनीकांत की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह एक छोटी सी बच्ची को ऑटोग्राफ देते दिखे थे। फिल्म का निर्देशन नेलसन ने किया है। रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, विजयकन और राम्या कृष्णन भी नजर आने वाली हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में एक्सटेंडेड कैमियो में दिखेंगे। वहीं, मोहनलाल जल्द ही मलयालम फिल्म 'अलोन' में नजर आने वाले हैं।
IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed