Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Family tree Lata Aishwarya Rajinikanth soundrya Rajinikanth know all details Here

Rajnikanth Family Tree: तमिल फिल्म इंडस्ट्री का शक्तिशाली परिवार, पिता के साथ बेटियों ने भी खूब कमाई शोहरत

Tue, 01 Oct 2024 01:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 01 Oct 2024 01:49 PM IST
सार

रजनीकांत जल्द ही वैट्टैयन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता को पेट दर्द की शिकाय के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Rajinikanth Family tree Lata Aishwarya Rajinikanth soundrya Rajinikanth know all details Here
रजनीकांत फैमिली ट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता रजनीकांत को हाल ही में पेट दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की हालत स्थिर है। सुपरस्टार के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी आते ही अभिनेता के फैंस परेशान हो गए और उनके लिए प्रार्थना करने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत को इलेक्टिव प्रोसिजर से गुजरना पड़ सकता है। आइए एक नजर डालते हैं रजनीकांत के परिवार पर...
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परी ने जताई 'अमर सिंह चमकीला' दोबारा शूट करने की इच्छा, इम्तियाज अली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


लता रजनीकांत से की शादी
रजनीकांत का जन्म बेंगलुरु के एक मराठी परिवार में 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़ था। वह एक कॉन्स्टेबल थे। रजनीकांत चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। बचपन में उन्होंने काफी ज्यादा गरीबी देखी। जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने से पहले उन्होंने बस कंडक्टर के रूप में भी काम किया। उनकी पत्नी का नाम लता रजनीकांत है। उनका विवाह 26 फरवरी 1981 को तिरुपति में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बेटी हैं ऐश्वर्या रजनीकांत
शादी के बाद साल 1982 में रजनीकांत और लता रंगाचारी पहली बार माता-पिता बने। उनकी बड़ी बेटी का नाम ऐश्वर्या रजनीकांत है। वह भी अपने पिता की तरह ही फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने निर्देशक के रूप में अब तक चार फिल्में बनाई हैं। इस साल उनकी लाल सलाम फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें रजनीकांत विशिष्ट भूमिका में नजर आए थे। ऐश्वर्या ने साल 2004 में अभिनेता धनुष से शादी की थी। हालांकि, 18 साल बाद दोनों की राहें जुदा हो गई थीं। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। 

दूसरी बेटी भी हैं निर्देशक
सौंदर्या रजनीकांत अभिनेता की छोटी बेटी हैं। वह भी फिल्मों दुनिया में सक्रिय हैं। सौंदर्या का जन्म 20 सितंबर 1984 में हुआ था। ग्राफिक डिजाइनर के रूप में उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। 2014 की फिल्म कोचादैयां का निर्देशन उन्होंने ही किया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2017 की फिल्म वेलैइला पट्टाधारी 2 भी बनाई थी।  उन्होंने साल 2010 में अश्विनी राम कुमार से शादी की थी। सात साल बाद बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद 2019 में 
उन्होंने विशागन वनंगमुडी से शादी की। 
Govinda Health Update: कैसी है गोविंदा की तबीयत, कैसे गलती से अपनी ही बंदूक से घायल हुए; क्या कह रहे डॉक्टर?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed