फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rahul Ramakrishna On Movies Failure Don't Underestimate Audience Say If You Make Bad Film who Come To Theaters

‘आपका कंटेंट कितना घटिया है’, इस साउथ एक्टर ने फिल्ममेकर्स की लगाई क्लास; कहा- दर्शकों को हल्के में न लें

Wed, 13 May 2026 11:56 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 13 May 2026 11:56 AM IST
सार

South Actor On Movies Failure: बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रहीं फिल्मों और सिनेमाघरों में दर्शको की घटती संख्या पर साउथ अभिनेता ने नाराजगी जताई है। जानिए फिल्ममेकर्स को उन्होंने क्या सलाह दी…

विज्ञापन
Rahul Ramakrishna On Movies Failure Don't Underestimate Audience Say If You Make Bad Film who Come To Theaters
राहुल रामकृष्ण और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु सिनेमा के अभिनेता राहुल रामकृष्ण ने फिल्मों के फ्लॉप होने और महंगे टिकट प्राइज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्ममेकर्स से दर्शकों को हल्के में न लेने की भी बात कही है। साथ ही उन्होंने दर्शकों के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन

कई दिक्कतों का सामना करके सिनेमाघरों तक पहुंचते हैं दर्शक
राहुल रामकृष्ण ने फिल्म इंडस्ट्री और फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रगर्शन को लेकर एक्स पर कई पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी। इसी दौरान अभिनेता ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने को लेकर फिल्ममेकर्स से कहा कि दर्शकों के सिनेमाघरों में न आने की शिकायत करने से पहले निर्माता इस बात पर विचार करें कि हम जो कंटेंट बना रहे हैं, वह कितना घटिया है।

विज्ञापन


राहुल ने याद दिलाया कि आज के दौर में आम आदमी के लिए सिनेमाघर आकर फिल्म देखना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि दर्शक चिलचिलाती धूप, ट्रैफिक जाम, पार्किंग की दिक्कतें, पेट्रोल की बढ़ती कीमतें इन सब परेशानियों को सहकर सिनेमाघर आते हैं। यहां तक कि उन्हें महंगे स्नैक्स और टैक्स का बोझ भी उठाना पड़ता है। अगर आपकी फिल्म सिनेमाघर में बैठे दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सकती, तो आपको उन्हें घर से बाहर आने के लिए कहने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Ramakrishna On Movies Failure Don't Underestimate Audience Say If You Make Bad Film who Come To Theaters
राहुल रामकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों के घमंड ने किया नुकसान
सिनेमाघरों में घटती दर्शकों की संख्या पर राहुल ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि हम अपने काम में कितनी बुरी तरह फेल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचना बहुत बड़ी गलती है कि दर्शक फिल्म मेकिंग की टेक्निक नहीं जानते या वो बहुत भोले-भाले हैं। डिजिटलीकरण के बाद हर किसी के हाथ में कैमरा है।

आम आदमी को भी कैमरा एंगल की पूरी समझ हो गई है। यहां कोई भी इतना भोला नहीं है कि वह खराब फिल्मों को पहचान न सके। राहुल ने ये भी बताया कि लगातार इस सीजन सिनेमाघरों में फ्लॉप हो रही फिल्मों ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुरानी कहानियां, पुराने तरीके, इंडस्ट्री में कुछ लोगों का घमंड, ये सब मुझे बेचैन कर देते हैं। इसीलिए मैं ट्विटर के जरिए अपनी बात रख रहा हूं।
 

Rahul Ramakrishna On Movies Failure Don't Underestimate Audience Say If You Make Bad Film who Come To Theaters
राहुल रामकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं राहुल रामकृष्ण
राहुल रामकृष्ण तेलुगु सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वो एक्टर के साथ-साथ राइटर भी हैं। राहुल कई बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं, इनमें ‘गीता गोविंदम’, ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed