फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Radikaa Sarathkumar Made A Shocking Comment On Allu Arjun Dance Video Goes Viral

अल्लू अर्जुन को लेकर राधिका सरथकुमार ने किया चौंकाने वाला दावा, बोलीं- 'रेलवे ट्रैक से उठाकर डांस सिखाया था'

Sun, 29 Mar 2026 06:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Mar 2026 06:21 PM IST
सार

Radikaa Sarathkumar on Allu Arjun: साउथ की सीनियर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने हाल ही में एक रियलिटी शो में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन को लेकर शॉकिंग बातें कही हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Radikaa Sarathkumar Made A Shocking Comment On Allu Arjun Dance Video Goes Viral
राधिका सरथकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन कई फिल्मों में कई गानों पर डांस कर चुके हैं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं और उनके डांस स्टेप्स की भी काफी चर्चाएं होती हैं। अब सीनियर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने उनके डांस को लेकर काफी दिलचस्प स्टेटमेंट दिए हैं। 

विज्ञापन


राधिका ने दिया शॉकिंग बयान 
दरअसल, वह एक डांस शो में जज के तौर पर नजर आ रही थीं। इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने फिल्म 'पुष्पा' के गाने पर डांस किया। उस पर रिएक्ट करते हुए राधिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अल्लू अर्जुन का शानदार डांसर बनने में उनका भी थोड़ा हाथ है।

विज्ञापन

उन्होंने हंसते हुए एक पुराना किस्सा याद किया। राधिका ने बताया कि कई साल पहले जब वह गीता आर्ट्स के बैनर तले एक फिल्म कर रही थीं, तब अल्लू अर्जुन छोटे बच्चे थे। उस समय उन्होंने उन्हें रेलवे ट्रैक से उठाकर डांस सिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
राधिका का ये कमेंट अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ लोग इसे मजेदार कमेंट के तौर पर ले रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस बयान पर आपत्ति जता रहे हैं। 

बता दें कि राधिका ने अपनी बेटी वरलक्ष्मी सरथकुमार द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म सरस्वती में भी एक अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। साथ ही राधिका सरथकुमार फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी लगातार काम कर रही हैं और अपने अंदाज से दर्शकों पर छाप छोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed